10 जून के बाद इंदौर आएगा मानसून:9 साल से यही ट्रेंड, तीन दिन तक और गर्मी, 42 पार जा सकता है पारा

इंदौर में इस साल जून की शुरूआत गर्म रही है। पिछले साल इंदौर में 1 जून से ही प्री-मानसून एक्टिविटी शुरू हो गई थी। जबकि इस साल यह एक्टिविटी 10 जून के बाद शुरू होने की संभावना है। पिछले 9 साल से मानसून का यही ट्रेंड इंदौर में चला आ रहा है।

इंदौर में पिछले साल जून माह खत्म होने तक 2.98 इंच बारिश हो चुकी थी। लेकिन इस साल लगभग 1.5 इंच बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। इंदौर में जून माह शुरू होते ही पारा एक बार फिर 40 डिग्री के ऊपर जा पहुंचा है। गुरूवार 2 जून को शहर में दिनभर तेज धूप रही। इससे शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मानसून में इसलिए देरी
मौसम एक्सपर्ट की मानें तो मानसून का केरल में जो सिस्टम पहुंचा है उसके ज्यादा मजबूत नहीं होने से यह अभी केरल से आगे बढ़कर कर्नाटक तक ही पहुंचा है। इसके महाराष्ट्र पहुंचने के बाद मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा। मौसम विभाग कि मानें तो इंदौर में इस सला प्री-मानसून के बगैर ही सीधे मानसून होने की संभावना ज्यादा है।

1991 में 45.8 डिग्री दर्ज हुआ था पारा
मौसम विभाग से मिली जनकारी के अनुसार 3 जून 1991 को यानी आज ही के दिन इंदौर में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम एक्सपर्ट की मानें तो अगले तीन दिन इंदौर में पारा 40 डिग्री से अधिक रहकर 42 डिग्री तक जा सकता है। तीन बाद तापमान में कुछ गिरावट आना शुरू होगी।

जून माह की औसत बारिश 137.6 मिमी
मौसम विज्ञान विभाग के नए मानदंड के अनुसार सामान्यत: 20 जून इंदौर में मानसून के आगमन की तिथि है। माह का औसत अधिकतम तापमान जो माह मई के प्रथम सप्ताह में 41.0 डिग्री सेल्सियस होता है, माह के अंत तक घटकर 34.0 डिग्री तक पहुँच जाता है। माह की औसत वर्षा 137.6 मिमी है।

2012 में बदला था मानसून का ट्रेंड
इंदौर में 10 साल पहले यानी साल 2012 में 3 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी। जून 2012 में इंदौर में 33.8 मिमी बरसात हुई थी। जबकि इंदौर में जून माह में सबसे ज्यादा बरसात साल 1980 में 430 मिमी दर्ज की गई। वहीं 23 जून 2003 को सिर्फ 1 दिन में ही इंदौर में सर्वाधिक 127.3 मिमी बरसात दर्ज हुई थी।

इंदौर में जून माह में सबसे ज्यादा बरसात साल 1980 में 430 मिमी दर्ज की गई थी।

इंदौर में जून माह में सबसे ज्यादा बरसात साल 1980 में 430 मिमी दर्ज की गई थी।

14 जून तक मानसून आने पर ज्यादा बारिश का ट्रेंड
इंदौर में पिछले 10 साल का ट्रेंड देखें तो पता चलता है कि यहां जब भी 14 जून के बाद मानसून ने दस्तक दी है उस साल जून माह में इंदौर में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा हुई है। जबकि 14 जून के पहले जब भी शहर में मानसून ने दस्तक दी है तब जून माह में इंदौर में 6 मिमी से लेकर 75 मिमी तक ही बारिश हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!