साढ़े आठ करोड़ रुपए के चेक, 50 ट्रक सामान आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए 1 घंटे और 800 मीटर की दूरी में ही जुटाए

इंदाैर: शहर ने मंगलवार को फिर अपनी दरियादिली दिखाई। आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने जुटाने सीएम शिवराजसिंह चौहान सड़क पर उतरे तो महज एक घंटे में लोगों ने साढ़े आठ करोड़ रुपए के चेक इकट्‌ठा कर दिए। सामान का ऐसा ढेर लगा कि 50 ट्रक भर गए।

इनमें टीवी, कूलर, पंखे और खिलौनों से लेकर आंगनवाड़ियों की जरूरत का सारा सामान शामिल था। सीएम ने लोधीपुरा से ठेला शुरू किया और नृसिंह बाजार चौराहे तक बमुश्किल 800 मीटर में ही शहर ने इतना कुछ जुटा दिया। सीएम ने कहा कि मैं अभिभूत हूं, सच में इंदौर अद्भुत शहर है, जो एक आह्वान पर इतना सामान आ गया।

और सियासी होड़ भी सीएम के आने के पहले ही तैयार थे सारे स्टॉल

सीएम के ठेला चलाने की घोषणा पर निगम चुनाव की तैयारियों का असर भी देखने को मिला। लोधीपुरा सहित यात्रा मार्ग की नेताओं ने जमकर सजावट की। यात्रा से पहले ही ढेर सारे स्टॉल लगाकर सामान सजा लिया था। इतनी भीड़ हो गई थी कि महज 800 मीटर की दूरी तय करने में 40 मिनट लगे।

देवी अहिल्या स्मारक ट्रस्ट बनाने की घोषणा

इंदौर गौरव दिवस पर सीएम ने शहर में देवी अहिल्या स्मारक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन अध्यक्ष होंगी। सदस्यों में सांसद शंकर लालवानी, अशोक डागा, विनोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम पसारी, मिलिंद महाजन, सुधीर देड़गे, संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा व कलेक्टर मनीष सिंह शामिल किए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!