इंदौरी रंग में रंगे शिवराज, मालवा उत्सव में बजाया नगाड़ा, 56 दुकान पर लजीज व्यंजनों का लिया जायका

इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को इंदौर आए. वे शहर की मशहूर 56 दुकान पहुंचे. इस दौरान सीएम ने लजीज पकवानों का स्वाद लिया. बड़ी संख्या में यहां उपस्थित नागरिकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत और अभिवादन किया. इस दौरान सीएम ने आह्वान किया कि इंदौर दीन-हीनों और असहायों की मदद के लिए भी आगे आए. इस क्षेत्र में इंदौर एक मॉडल बने.

Shivraj Singh played nagada in Malwa festival

सीएम शिवराज ने मालवा उत्सव में बजाया नगाड़ा

मालवा उत्सव में सीएम ने बजाया नगाड़ा: इसके बाद शाम को सीएम शिवराज सिंह लालबाग पैलेस परिसर में मालवा उत्सव में शामिल हुए. इस दौरान सीएम अलग ही रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने यहां कलाकारों का हौसला बढ़ाया और स्वयं भी नगाड़ा बजाकर आनंद और उल्लास को दोगुना कर​ दिया.

shivraj singh enjoyed delicious food

56 दुकान पर पहुंचकर शिवराज सिंह ने सपत्नीक व्यंजनों का लुत्फ उठाया

विकास के लिए भाजपा का मेयर बनना जरूरी: इससे पहले सीएम की मौजूदगी में भाजपा नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा हुई. सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और विकास के लिए भाजपा का होना जरूरी है. पहले इंदौर की हालत क्या थी यह सबने देखा है और आज जो महानगर का स्वरूप है, वह भाजपा की नगर निगम की बदौलत है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले 10 साल में इंदौर बड़े महानगरों को पीछे छोड़ देगा. इसलिए नगर निगम में इस बार भी भाजपा का मेयर बनना जरूरी है.

CM welcomes President at Indore airport

इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

राष्ट्रपति भी आए थे इंदौर: वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी के साथ अल्प प्रवास पर इंदौर पहुंचे थे. उनके स्वागत के लिए देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, साधना सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र पहनाकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया. एयरपोर्ट पर कुछ देर रुकने के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!