लव-सेक्स-धोखे के खेल में जेल! मेट्रिमोनियल साइट से लड़की से दोस्ती, शादी के नाम पर फिजिकल रिलेशन, अब जेल! जाने पूरा मामला

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा 5 हजार का इनामी बदमाश पुलिस गिरफ्त में है. आरोपी ने युवती के साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बदमाश युवक बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है. दोनों की पहचान साल 2021 में मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी. दोनों के रिश्ते की बात चली, हालांकि उस वक्त युवक के परिवार ने लड़की पसंद नहीं होने का कहकर शादी से इनकार कर दिया था. लेकिन युवक फिर भी पीड़िता को शादी का झांसा देकर उससे मिलता रहा. मार्च 2022 में युवक ने चार से ज्यादा बार युवती से संबंध बनाए.

युवती को बोला था शादी तो तुमसे ही करूंगा: विजय नगर थाना पुलिस के अनुसार विजय नगर में रहने वाली युवती ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर बेंगलुरु में नौकरी करने वाले आईटी इंजीनियर से दोस्ती की थी. इसके बाद आरोपी युवक इंदौर आया और इसके साथ कई दिनों तक घुमा. साथ ही युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और कहा कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा. दोनों के बीच कुछ दिनों तक सब कुछ सही रहा, लेकिन अचानक से युवक फरार हो गया और युवती का फोन उठाना बंद कर दिया.

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल: युवती ने जब देखा की आरोपी युवक उसका कॉल नहीं उठा रहा तो उसने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की. इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था. वहीं फरार चल रहे निर्मल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कानपुर से गिरफ्तार कर इंदौर लाया और न्यायालय में पेश किया गया. यहां से उसे जेल पहुंचाया दिया गया है.

अक्टूबर 2021 में शादी डॉट कॉम के माध्यम से कानपुर में रहने वाला आरोपी निर्मल राठौर (30) की पहचान इंदौर की रहने वाली युवती से हुई थी. एक-दूसरे से मिलने के बाद दोनों के परिवार भी आपस में मिले. तब लड़के के घरवालों ने युवती को नापसंद कर दिया, लेकिन आरोपी निर्मल लगातार युवती से संपर्क में था. उससे बातचीत कर रहा था. आरोपी बेंगलुरु की एक कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता है. लॉकडाउन के बाद से ही वे अपने घर कानपुर से वर्क फ्रॉम होम कर रहा था.

– रविंद्र गुर्जर, थाना प्रभारी

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!