सीएम कमलनाथ के फोटो से छेड़छाड़ पर, इंदौर क्राइम ब्रांच में कांग्रेस ने की शिकायत

इंदौर। मप्र के मुख्यमंत्री कमलनाथ के फोटो से छेड़छाड़ कर एक व्हाट्स एप ग्रुप पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने को लेकर इंदौर में क्राइम ब्रांच में कांग्रेस ने एक और शिकायत दर्ज कराई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश सिंह यादव द्वारा एडिशनल एसपी क्राइम अमरेंद्र सिंह को यह शिकायत दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि

मुख्यमंत्री कमलनाथ के विकास कार्यों से हैरान -परेशान होकर भाजपा के स्लीपर सेल द्वारा उनकी छवि को ख़राब करने व अपमानित करने के उद्देश्य से इन्दौर में व्हाट्स ग्रुप वार्ड 44 डी वन में उनके ख़िलाफ़ अपमानजनक एंव कूटरचित फोटो बनाकर प्रचारित की गई हैं। इस संदर्भ में ऐसा करने वाले के ख़िलाफ़ आईटी एक्ट की धारा व कूटरचना की धारा 463 IPC section 292 में प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई हैं।

शिकायत में कूटरचित पोस्ट करने वाले के मोबाइल नम्बर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट के प्रमाण भी दिए गए हैं। इस संबंध में क्राइम ब्रांच ने शिकायतकर्ता राकेश सिंह यादव के बयान भी दर्ज किए हैं। उल्लेखनीय है कि इसके पहले भी इस तरह के मामलों में कांग्रेसी की ओर से शिकायत की जा चुकी है जिसमें पुलिस ने मामले भी दर्ज किए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!