इंदौर से 10 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स:फिर जुलाई से शुरू होगी जोधपुर,सूरत,चंडीगढ़ की फ्लाइट्स, बढ़ेंगी दो हजार सीटें

इंदौर के देवी अहिल्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुलाई माह से 10 फ्लाइट शुरू होने जा रही है। जिससे यात्रियों को रोज लगभग 2 हजार से ज्यादा नई सीटें मिल सकेंगी। नई सीटों को मिलाकर रोज 12 हजार से ज्यादा सीटें हो जाएंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट से अभी कुल 70 व्यावसायिक फ्लाइट का संचालन रोजाना हो रहा है।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन के पहले इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना 92 फ्लाइट का संचालन हो रहा था। लेकिन रनवे के विस्तार का काम शुरू होने से एयरपोर्ट पर रात को फ्लाइट का संचालन नहीं हो रहा है। संभवत: जून के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद एयरपोर्ट का संचालन दोबारा 24 घंटे के लिए शुरू हो जाएगा।

95 उड़ानों की मिली हुई है अनुमति

बताया जा रहा है कि रनवे का काम खत्म होते ही रात की उड़ाने शुरू हो जाएंगी। प्रबंधन की मानें तो रात की उड़ानें शुरू होने से एयरपोर्ट से संचालित होने वाली फ्लाइट्स का आंकड़ा एक बार फिर बढ़ जाएगा। विमान कंपनियों ने समर शेड्यूल के लिए 95 फ्लाइट की अनुमति ले रखी है, जिनमें से 14 फ्लाइट रात की हैं।

रनवे का काम पूरा होते ही जुलाई से दोबारा 24 घंटे के लिए खुल जाएगा इंदौर एयरपोर्ट
रनवे का काम पूरा होते ही जुलाई से दोबारा 24 घंटे के लिए खुल जाएगा इंदौर एयरपोर्ट

10 से ज्यादा फ्लाइट रनवे के कारण बंद हो गई

रनवे के विस्तार कार्य के कारण इंदौर एयरपोर्ट से 10 से ज्यादा शहरों की सीधी फ्लाइट सेवा अभी बंद हो गई है। प्रबंधन के अनुसार रनवे के विस्तार कार्य से 14 से अधिक फ्लाइट प्रभावित हो रही थीं, जिस कारण जोधपुर, सूरत और चंडीगढ़ सहित 10 शहरों की फ्लाइट बंद हो गई थी। जिनकी जुलाई से दोबारा शुरू होने की संभावना बन रही है।

इस लिए बंद हुआ था रात की फ्लाइट का संचालन

1 अप्रैल से एयरपोर्ट रात 11 से सुबह 6 बजे तक बंद रखने के कारण रात की उड़ानें बंद हो गई थीं। प्रधानमंत्री के एयर इंडिया वन विमान की इंदौर एयरपोर्ट पर लैंडिंग और मुड़कर वापस जाने के लिए रनवे के टर्न पैड चौड़े किए जा रहे हैं। इसके लिए रात 11 से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट बंद किया जा रहा है। पहले यह समय रात 10 से सुबह 5 बजे तक था। संभवत: जून के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट फिर से 24 घंटे खुला रहेगा।

20 शहरों के लिए इंदौर से अभी सीधी फ्लाइट है
20 शहरों के लिए इंदौर से अभी सीधी फ्लाइट है

इंदौर से 20 शहरों के लिए सीधी फ्लाइट

इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए सबसे ज्यादा फ्लाइट का संचालन हो रहा है। इंदौर से दिल्ली के लिए 8 तो मुंबई के लिए 5 फ्लाइट आती हैं और इतनी ही जाती हैं। दिल्ली और मुंबई के साथ ही इंदौर से अभी बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता, गोवा, नागपुर, पुणे, गोंदिया, बेलगाम, किशनगढ़, जयपुर, जम्मू, ग्वालियर, जबलपुर, लखनऊ, प्रयागराज, अहमदाबाद और दुबई के लिए सीधी फ्लाइट है।

180 सीटर विमान से होगा नई फ्लाइटों का संचालन

इंदौर से इस समय अभी लगभग 70 फ्लाइट का संचालन हो रहा है। जिसमें से 50 फ्लाइट का संचालन 180 सीटर विमान से तो वहीं 20 फ्लाइट का संचालन 72 सीटर विमान से हो रहा है। 24 घंटे एयरपोर्ट खुलने के बाद जो नई फ्लाइट शुरू होंगी, उनका संचालन भी 180 सीटर विमान से किया जाएगा। क्योंकि रात को आने वाली फ्लाइट्स इंदौर में नाइट पार्किंग भी करेंगी।

24 घंटे एयरपोर्ट शुरू होने से कार्गो भी बढ़ेगा

रनवे का काम पूरा हो जाने के बाद एयरपोर्ट दोबारा 24 घंटे शुरू होने से यात्रियों के साथ ही कार्गो को भी बढ़ावा मिलेगा। नए विमान आने से कार्गो का आना और जाना बढ़ जाएगा। इससे इसकी दरें भी कम होना संभावित हैं, जिसका बड़ा फायदा इंदौर और इससे लगे इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगा।

10 फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को रोज लगभग 2 हजार से ज्यादा नई सीटें मिलेंगी
10 फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को रोज लगभग 2 हजार से ज्यादा नई सीटें मिलेंगी

ज्यादा फ्लाइट्स होने से किराया कम होगा

इंदौर एयरपोर्ट से जैसे जैसे फ्लाइट की संख्या बढ़ने लगेगी वैसे ही किराया कम होने लगेगा। फ्लाइट की संख्या बढ़ने से सीटें बढ़ने लगेगी। जिससे यात्रियों को किराए में भी राहत मिलेगी। बता दें कि अधिकतर विमान कंपनियां रात को संचालित होने वाली फ्लाइट्स का किराया कम रखती हैं।

  • इंदौर से जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

दिल्ली : 7.20, 12.15, 7.45, 10.10, 8.10, 9.25, 1.00 और 8.10

मुंबई : 4.10, 4.30, 6.15, 9.05 और 9.00

बैंगलुरु : 6.10, 8.50, 7.55 और 3.25

हैदराबाद: 8.25, 12.05 और 4.45, चैन्नई : 8.00, कोलकाता : 7.30, गोवा : 12.25 नागपुर: 2.05, पुणे: 11.55, गोंदिया: 2.05, प्रयागराज: 2.50, अहमदाबाद: 7.00, जयपुर : 6.45 और 6.10, जम्मू: 10.10, ग्वालियर: 3.55, जबलपुर: 6.30, लखनऊ : 8.50, बेलागावी : 2.55, किशनगढ़ : 11.40 और दुबई 3.05।

  • इंदौर आने वाली फ्लाइट का शेड्यूल

दिल्ली : 7.20, 12.15, 7.45, 10.10, 8.10, 9.25, 1.00 और 8.10

मुंबई : 7.15, 10.20, 7.20, 3.00 और 9.35

बैंगलुरु : 7.30, 6.25, 8.45 और 5.30

हैदराबाद: 2.10, 6.55 और 5.55, चैन्नई : 5.15, कोलकाता : 9.15, गोवा : 2.45, नागपुर: 1.10, पुणे: 5.50, गोंदिया: 1.10, प्रयागराज: 10.15, अहमदाबाद: 5.05, जयपुर : 9.05 और 9.00, जम्मू: 12.35, ग्वालियर: 3.55, जबलपुर: 8.40, लखनऊ : 5.40 और दुबई 2.15।

  • सम्बंधित खबरे

    कर्नल सोफिया पर विवादित बयान का मामला: पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य संगठन से मंत्री विजय शाह की मांगी रिपोर्ट, राष्ट्रीय नेतृत्व लेगा फैसला  

    भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान से राजनीति का पारा गरमा गया है। शाह के इस बयान को…

    इंदौर में धारा 163 लागू, नहीं कर सकेंगे ये पांच काम, जानें क्या है आदेश

    मध्य प्रदेश के इंदौर में गुरुवार देर रात भारतीय नागरिक संहिता धारा 163 लागू कर दी गई. इसके अनुसार 4 जुलाई 2025 तक बगैर अनुमति किसी प्रकार के आयोजन करने…

    व्यापार

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

    भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

     शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

    पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
    Translate »
    error: Content is protected !!