दुल्हन रात भर करती रही इंतजार, नहीं आई बारात, जानें- दूल्हा क्यों पहुंचा थाने

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के काराबोह ग्राम में एक आदिवासी युवती अपने हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन का जोड़ा पहन कर दूल्हे इंतजार में बैठी रही. परंतु बारात दरवाजे पर नहीं आई. जानकारी पर पता चला कि दूल्हा पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर बैतूल में पदस्थ है और उसका किसी महिला आरक्षक से संबंध था. जैसी ही शादी की भनक उस महिला आरक्षक को लगी, तो उसने बैतूल थाने में दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. जिस पर बैतूल पुलिस ने छिंदवाड़ा पुलिस से संपर्क कर दूल्हे को थाने में बैठा लिया. इस वजह से बारात दुल्हन के दरवाजे नहीं आ सकी.

Groom constable Sonu Salakia
दूल्हा आरक्षक सोनू सलकिया

प्रेमिका ने रुकवा दी शादी: बैतूल में पदस्थ आरक्षक सोनू का एक महिला आरक्षक से संबंध था. इस बात को छिपा कर वह काराबोह में दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था. किसी तरीके से महिला आरक्षक को इस शादी की जानकारी मिल गई और उसने थाने में शिकायत दर्ज करा दी. बैतूल पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए छिंदवाड़ा पुलिस से संपर्क कर दूल्हे को थाने में बैठा लिया. यहां बारात के इंतजार में दुल्हन और उसके परिजन रात भर इंतजार करते रहे, जब बारात नहीं आई तो उन्होंने इसकी शिकायत देहात थाने में दर्ज कराई. परिजनों का कहना है कि जब पुलिस का आरक्षक ही इस तरह का धोखा दे सकता है, तो आखिर किस पर भरोसा किया जा सकता है.

Girlfriend stopped lovers marriage in Chhindwara
छिंदवाड़ा में प्रेमिका ने रुकवा दी प्रेमी की शादी

दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बारात: काराबोह में रहने वाली अंजली भारती का विवाह बैतूल पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक सोनू सलकिया निवासी छिंदा शिवपुरी के साथ तय हुआ था. रविवार को दोनों का विवाह था, वधु पक्ष ने बारात की अगवानी की तैयारियां कर ली थी. पंडाल सजकर तैयार था, सभी मेहमान आ चुके थे. घराती पक्ष का खाना भी शुरू हो गया, दुल्हन सजधज कर अपने कमरें में बारात आने का इंतजार कर रही थी. लेकिन देर रात तक दुल्हन के दरवाजे पर बारात नहीं पहुंची. बाद में जब लडक़ी के पिता ने दूल्हे पक्ष से फोन पर बात की, तो उन्हें यह सूचना दे दी गई कि हम बारात लेकर नहीं आ सकते, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!