कैलाश का फूटा गुस्सा! मंच से लगाई लताड़, बोले- लोगों को मेरी राजनैतिक हाईट का अंदाजा नहीं है

इंदौर। अक्सर हास्य विनोद करने वाले कैलाश विजयवर्गीय के गुस्से वाला एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल यह वीडियो महू का है, जहां कैलाश विजयवर्गीय अपने खास मित्र दीपक जाजू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पत्नी आशा विजयवर्गीय के साथ पहुँचे थे. विजयवर्गीय ने दीपक जाजू की स्मृति में कार्यक्रम भव्य हो, इसकी जिम्मेदारी पूर्व विधायक जीतू जिराती को दी थी. महू में आयोजन और कार्यक्रम के बहाने जीतू जिराती की एंट्री, बस यही बात कुछ लोगों को गले नहीं उतरी और जीतू जिराती को महू में देख लोग ये कयास लगाने लगे कि कैलाश विजयवर्गीय 2023 में जीतू को महू से चुनाव लड़वाने वाले हैं.

चर्चा फैलाने वालों को कैलाश ने लिया आड़े हाथों: जीतू को चुनाव लड़वाने की चर्चा भोपाल तक जा पहुँची. यही वजह रही, कि अपने प्रिय मित्र की याद में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राजनीति होते देख कैलाश विजयवर्गीय को गुस्सा आ गया और मंच पर माइक हाथ में आते ही कैलाश ने चर्चाओं का बाजार गर्म करने वालों के साथ-साथ, सवाल पूछने वाले पत्रकारों को भी आड़े हाथों लिया. कैलाश विजयवर्गीय बोले, कि ये जो चर्चा कर रहे हैं कि मैं जीतू को महू में प्रमोट कर रहा हूँ. उन्हें मेरी राजनैतिक हाइट की कल्पना नहीं है, अब मेरा लेबल वो नहीं है, जो वो समझ रहे हैं.

कैलाश ने मंच से दी नसीहत: कैलाश बोले, मुझे महू जैसी छोटी जगह पर राजनीति करने की जरूरत नहीं है. अंत में कैलाश विजयवर्गीय ने दिल और दिमाग को खूंटी पर टांगने वालों को नसीहत देते हुए कहा, कि इस तरफ की बातों से में बहुत दुःखी हूँ. आप दिल और दिमाग से सोचो और अपने चश्मे के नंबर भी बदलो. अपने प्रिय स्वर्गीय मित्र दीपक जाजू की स्मृति में कैलाश विजयवर्गीय ने एक के बाद एक कई दर्दभरे ओर दोस्ती वाले गीत गाए. उन्होंने अपनी टीम को ये जिम्मेदारी भी दी, कि दीपक जाजू की याद में ये कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!