हीरा उगलेगी रीवा की धरती: डायमंड ब्लॉक में चिन्हित हुए तीन गांव, बड़ी-बड़ी कंपनियां आजमाएंगी भाग्य

रीवा। त्योंथर तहसील क्षेत्र के 3 गांवो को प्रशासन द्वारा डायमंड ब्लॉक चिन्हित किया गया है. जिसके लिए 10 मई से ई-टेंडर शुरू किया जाएगा. बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा क्षेत्र के चिन्हित हुए तीनों गांव में हीरे की तलाश की जाएगी. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के माध्यम से तकरीबन 1 वर्ष पूर्व रीवा में हीरे की तलाश करते हुए सर्वे कराया गया था, कि किन स्थानों पर हीरे की संभावना हो सकती है. अब उस सर्वे के आधार पर जिले के सोहागी, मझिगवां और पुर्वा गांव को चिन्हित किया गया है. जहां पर अब जल्द ही उत्खनन का कार्य शुरू किया जाएगा.

हीरा उगलेगी रीवा की धरती: ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती’, फिल्म उपकार के इस गीत ने देश की माटी का जो बखान किया है, उससे बेहतर तरीके से समझा जा सकता हैं, कि हमारी देश की मिट्टी सोने से कम नहीं है और यही वजह है कि मध्यप्रदेश के पन्ना में हीरे की खदान हैं, जहां मिट्टी हीरे उगल रही है. इसी क्रम में अब प्रशासनिक अमले के साथ ही जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया टीम के द्वारा सर्वे कर रीवा को भी डायमंड ब्लॉक चिन्हित किया गया है. जिसके तहत रीवा के त्योंथर तहसील क्षेत्र के 3 गांव सोहागी, मझिगंवा और पुरवा को डायमंड ब्लॉक चिन्हित किया गया है. अब इन गांवों की जमीन में हीरे को खोजने की कवायद जल्द ही शुरू की जाएगी.

10 मई से उत्खनन के लिए शुरू होगा टेंडर: रीवा की जमीन में हीरे को तलाशने के लिए आगामी 10 मई से ई-टेंडर किया जाएगा. रीवा कलेक्टर की माने तो ई-टेंडर के माध्यम से कंपनियों के द्वारा यह सिद्ध किया जाएगा कि रीवा में हीरे की खोज करने के लिए कौन सी कंपनी लायक हैं. प्रशासनिक अमले के द्वारा 1 वर्ष पूर्व ही रीवा के तराई क्षेत्र में डायमंड की तलाश को लेकर सर्वे कराया गया था, जिसमें जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने सर्वे में पाया कि रीवा की कुछ चिन्हित भूमि ऐसे भी है, जहां हीरे होने की संभावना है. जिसको ध्यान में रखते हुए अब रीवा को डायमंड ब्लॉक चिन्हित किया गया है.

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!