इंदौर स्टार्टअप का हब बनने के लिये तेजी से आगे बढ़ रहा है,स्टार्टअप को वित्तीय और तकनीकी मदद देने के होंगे प्रयास

इंदौर: इंदौर में 9 मई और 13 मई को होने वाले स्टार्टअप संबंधी आयोजन की व्यापक तैयारियां जारी है। इसी सिलसिले में सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टवर मनीष सिंह तथा डॉ. निशांत खरे की मौजूदगी में एक कार्यक्रम ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि, उद्योगपति तथा स्टार्टअप के प्रतिनिधि मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि स्टार्टअप के लिये जनवरी में आयोजित सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिये तेजी से काम किये है। स्टार्टअप प्रतिनिधियों से सुझाव लेकर नीति बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिये तेजी से अनुकूल वातावरण बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि इंदौर स्टार्टअप का हब बनें।
कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर में स्टार्टअप की अपार संभावनाएं है। यहां के युवा नई जोश और नई उत्साह से काम कर रहे है। इन्हें वित्तीय अन्य मदद देने के लिये भी कारगर कदम उठाये जा रहे है। उन्होंने स्थापित उद्योगपतियों से कहा कि वे स्टार्टअप को तकनिकी एवं वित्तीय मदद करें। उनके साथ अपने अनुभव सांझा करें। कार्यक्रम में डॉ. निशांत खरे ने कहा कि स्टार्टअप से इंदौर को नयी पहचान मिल रही है। स्टार्टअप की दिशा में इंदौर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनको और अधिक आगे बढ़ने में मदद के लिये पूरा सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!