इंदौर गौरव दिवस:जल संरक्षण थीम से शुरुआत, आखिरी दिन गौरव दिवस

इंदौर :अपना गौरव दिवस 31 मई को देवी अहिल्या की जन्म जयंती पर मनाएगा। आयोजन सात दिन तक होंगे। 25 से 31 मई तक अलग-अलग कार्यक्रम, अलग-अलग थीम पर होंगे। आयोजन किस तरह हो, क्या स्वरूप हो, इस पर शुक्रवार को एआईसीटीएसएल दफ्तर में बैठक हुई।

मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि 31 मई को शहर दिवाली मनाए। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा- उज्जैन ने दीप जलाए, दतिया में माता की यात्रा निकाली गई। पूरा दतिया एक जैसे वस्त्रों में था, हमें भी ऐसी किसी थीम पर आयोजन करना चाहिए।

बैठक में इस तरह के सुझाव आए

  • यात्रा का नाम देवी अहिल्या गौरव यात्रा होना चाहिए।
  • राजबाड़ा पर आयोजन हो तो वहां स्थित प्रतिमा को राजबाड़ा के सामने लगाया जाए और बगीचा तोड़कर चौक बनाया जाए।
  • हर घर में दीप जलाए जाएं।
  • इंदौर गौरव दिवस पर ‘इंदौर गान’ तैयार किया जाएगा।
  • शहर के गौरवशाली इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी।

7 दिन की रूपरेखा- 

  • 25 मई : जल संरक्षण : जल संरक्षण थीम पर कार्यक्रम होंगे। हर वार्ड में रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर बात होगी। जल मार्च होगा। जल कथा भी कराई जाएगी।
  • 26 मई : खेलकूद गतिविधियां : शहर में खेलकूद से संबंधित गतिविधियां होंगी। संयोजक विधायक रमेश मेंदोला रहेंगे। स्वदेशी खेलकूद को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • 27 मई : महिला सशक्तिकरण : विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
  • 28 मई : कला व साहित्य : 28 मई को कला और साहित्य से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी।
  • 29 मई : व्यावसायिक और औद्योगिक सशक्तिकरण : सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट की जाएगी। संयोजक सांसद शंकर लालवानी, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय रहेंगे। सेमिनार भी होंगे।
  • 30 मई : स्टार्टअप व आईआईटी दिवस : स्टार्टअप कल्चर पर संगोष्ठी होगी। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सफल स्टार्टअप उद्यमियों के साथ चर्चा का अवसर मिलेगा।
  • 31 मई : मुख्य कार्यक्रम : राजबाड़ा पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गौरव दिवस यात्रा निकाली जाएगी। पूरा शहर दीपों व आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा। मां अहिल्याबाई के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर उनके जीवनकाल पर केंद्रित नाटक का मंचन होगा।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!