इंदौर में दो मंजिला इमारत में लगी आग, चंद मिनटों में 7 लोग जिंदा जल गए; दम घुटने से हुई मौतें

इंदौर: इंदौर के विजय नगर में शुक्रवार देर रात एक 2 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया कि आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। इस वक्त सभी सोये हुए थे। आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। नींद खुलते ही लोग कुछ समझ पाते इससे पहले कुछ लोग झुलस गए और कुछ का दम घुट गया।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेज दिए हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस जांच जारी है।

9 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला

जिन 7 लोगों की आग में झुलसने से मौत हुई है, वह इस बिल्डिंग में किराए से रहते थे। इनमें से कुछ लोग पढ़ाई करने आए थे। कुछ लोग नौकरी करते थे।

जानकारी के मुताबिक, खजराना रिंग रोड पर स्वर्णबाग कॉलोनी में 2 मंजिला इमारत में आग लगी। यहां 13 टू व्हीलर और एक फोर व्हीलर गाड़ी जली है। बिल्डिंग इंसाद पटेल की है। यहां 10 फ्लैट थे। जानकारी के मुताबिक यहां से रात में करीब 9 लोगो को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है। जिन लोगों की आग में झुलसने से मौत हुई है, वह इस बिल्डिंग में किराए से रहते थे। इनमें से कुछ लोग पढ़ाई करने आए थे। कुछ लोग नौकरी करते थे।

नींद से जागे तो मौत मिली
आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। नींद से जागे लोग कुछ समझ पाते तब तक कुछ की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में ईश्वरसिंह सिसौदिया(45), नीतू सिसौदिया(45), आशीष(30), गौरव(38), आकांक्षा (25) शामिल हैं। मरने वालों में 40 और 45 वर्ष के दो लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। मृतकों में एक दंपति भी शामिल हैं।

आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। किसी को संभलने मौका ही नहीं मिला। नींद से जागे लोग कुछ समझ पाते तब तक दम घुटने से मौत हो गई।

पड़ोस में बन रहा था घर, तीन दिन पहले ही यहां पहुंचे थे
जानकारी के अनुसार रात को बिजली गुल हो गई थी, लेकिन जब बिजली आई तो पार्किंग के मीटर में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शी एहसान पटेल ने बताया कि रात तीन बजे के करीब हमें शोर सुनाई दिया। बाहर देखा तो बिल्डिंग में आग लगी हुई थी। हमने बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया। इस बिल्डिंग में मेरा भाई रहता है। इसके अलावा कुछ छात्र और अन्य परिवार भी रहते हैं। तीन चार दिन पहले कुछ मेहमान भी आए थे।

फायर ब्रिगेडकर्मी के अनुसार हमें रात करीब तीन बजे सूचना मिली कि विजय नगर की स्वर्णबाग कालोनी में दो मंजिला भवन में आग लगी है। सूचना मिलने के बाद तुरंत टीम रवाना हो गई। यहां आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, लेकिन कुछ लोगों की मौत हो चुकी थी। माना जा रहा है कि बिल्डिंग के पार्किंग में लगे मीटर में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। यह आग वाहनों में लग गई, जिससे इसने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने बताया कि बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में छात्रों के साथ ही परिवार भी रहते हैं।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!