होमगार्ड जवानों को मिलें बेहतर कार्य सुविधाएँ – मंत्री डॉ. मिश्रा

भोपाल : गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने निर्देश दिये है कि होमगार्ड जवानों को बेहतर कार्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें। गृह मंत्री ने डॉ. मिश्रा ने शुक्रवार को मंत्रालय में होमगार्ड विभाग की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिये। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव वित्त मनोज गोविल, महानिदेशक होमगार्ड डॉ. पवन जैन एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने निर्देशित किया कि होमगार्ड की कॉल ऑफ संबंधी विसंगति को दूर किया जाए। बैठक में 2016 के पहले और बाद में कॉल ऑफ संबंधी विसंगति को दूर करने पर विचार किया गया। संभावना व्यक्त की गई कि जल्द ही विसंगति को दूर किया जाएगा। बैठक में स्टेट डिजा़स्टर्स इमर्जेंसी रिस्पाँस फोर्स (एसडीईआरएफ) के वर्तमान में स्वीकृत 550 पदों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। निर्णय किया गया कि पद संख्या में वृद्धि कर 1500 किये जाने के लिये केबिनेट में प्रस्ताव भेजा जाए।

बैठक में निवाड़ी जैसे 7 नये जिलों में डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट के नवीन कार्यालय के निर्माण पर भी चर्चा हुई। राज्य के विभिन्न डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय के वर्ष 2005 के बाद नीलाम हुए वाहनों के बदले में नवीन वाहन और जिला मुख्यालय से आपदा की स्थिति में बेहतर प्रबंधन के लिये दुघर्टना स्थल तक फोर्स भेजने बस क्रय संबंधी भी चर्चा हुई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!