मध्‍य प्रदेश सरकार बिजली आपूर्ति प्रबंधन में असफल:पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह का आरोप

भोपाल ।अद्योषित बिजली की कटौती पूरे प्रदेश में हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे तक बिजली काटी जा रही है। कोयले की कमी के कारण ताप विद्युत संयंत्रों से उत्पादन घटकर आधा रह गया है। यह बात पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने शुक्रवार को कही। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध कराने के मोर्चे पर असफल साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई पत्रकारवार्ता में सिंह ने बिजली की मांग, आपूर्ति और उत्पादन के आंकड़े जारी किए। उन्होंने कहा कि अभी बिजली की मांग लगभग 12 हजार 500 मेगावाट की है और आपूर्ति लगभग 11 हजार 171 मेगावाट की हो रही है। कोयले की कमी के कारण एनटीपीसी के विभिन्न् संयंत्रों से मध्य प्रदेश को मिलने वाली लगभग एक हजार मेगावाट बिजली अभी नहीं मिल रही है। सिंगाजी पावर प्लांट से 42 प्रतिशत बिजली ही प्राप्त हो रही है। इसी तरह सतपुड़ा ताप विद्युत गृह से 30 प्रतिशत बिजली मिल रही है। अधिकांश ताप विद्युत संयंत्रों के पास एक सप्ताह से कम का कोयला बचा है। कोयला प्रबंधन के लिए सरकार को समय रहते जो कदम उठाने थे, वह नहीं उठाए गए हैं। इसका ही परिणाम है कि उत्पादन घट गया और मांग बढ़ने के कारण बिजली की कटौती करनी पड़ रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले दिनों में बिजली का संकट और गहरा सकता है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश बिजली की कमी से जूझ रहा है। अघोषित कटौती के कारण किसान और विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं। पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर तहसील स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिला और ब्लाक इकाइयों के अध्यक्षों को निर्देश भी दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!