पंजाब पुलिस ने दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर बग्गा को किया गिरफ्तार

चंड़ीगढ़: पंजाब पुलिस ने दिल्ली बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब पुलिस ने आज दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है. कुछ दिन पहले भी पंजाब पुलिस की एक टीम बग्गा के घर पहुंची थी. बग्गा ने ट्वीट करके इसकी जानकारी साझा की थी. बग्गा पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में पटियाला में केस दर्ज हुआ था.

बग्गा ने अपने ट्विटर पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को चुनौती देते हुए एक ट्वीट को पिन कर रखे हैं. उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है, ‘अरविंद केजरीवाल अगर तुम्हे लगता है कि झूठे केस से डरा लोगे तो ये तुम्हारी गलतफहमी है, जितनी ताकत हैं न उतने केस दर्ज कर, फिर भी तुम्हारी पोल इसी तरीके से खोलता रहूंगा. बग्गा पर केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं. बता दें कि दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में पटियाला में बग्‍गा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय सचिव ने कहा था कि एक नहीं 100 FIR कर लें. केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा बोलेंगे तो वह भी जरूर बोलेंगे। अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगाएंगे तो वह बोलेंगे. फिर चाहे उसके लिए उन्‍हें जो अंजाम भुगतना पड़े.

दिल्ली भाजपा ने बग्गा की गिरफ्तारी का विरोध किया है. बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा, ‘तेजिंदर पाल बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान उनके घर से गिरफ्तार करके ले गए. लेकिन बग्गा ऐसी चीजों से डरने वाले नहीं हैं. वहीं दिल्ली के उत्तम नगर से आप विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर कहा कि लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता @TajinderBagga को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!