पीसीसी चुनावों में युवाओं को मौका देने की जरूरत : पी चिदंबरम

पुणे : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के चुनाव के लिए युवाओं को रास्ता देने की जरूरत है. पुणे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा संगठन में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मजबूत बनाने की बात की. युवा मजबूत होगा तो संगठन स्वत: ही मजबूत हो जाएगा. उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय जैसे दिग्गज वहां (अध्यक्ष पद) बैठे थे, जिस पद पर जवाहरलाल नेहरू महज 40 साल की उम्र में हासिल किया था. उन्होंने ही लाहौर में झंडा फहराया और “पूर्ण स्वराज” का प्रस्ताव रखा था. अगर 1929-30 में जवाहरलाल नेहरू एआईसीसी के अध्यक्ष बन सकते हैं, तो 40 साल का व्यक्ति जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष क्यों नहीं बन सकता, वह ब्लॉक अध्यक्ष क्यों नहीं बन सकता.

पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने कहा, “पार्टी आत्ममंथन के दौर से गुजर रही है और इसी से समाधान की उम्मीद भी कर रही है. पार्टी को युवाओं के लिए रास्ता बनाना होगा. लगभग 50 प्रतिशत आबादी 25 वर्ष से कम उम्र की है. इससे पहले हमारे पास कांग्रेस नेताओं जैसे कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के बारे में पढ़ने के लिए पाठ्य पुस्तक में अध्याय थे . लेकिन वर्तमान सरकार उन सभी को किताबों को बदल रही है. इसलिए अब बच्चों को उनके बारे में कैसे पता चलेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को अपने पुनरुद्धार के लिए आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है. हमें अपने आप से पूर्ण ईमानदार होना चाहिए, पूरी ईमानदारी महत्वपूर्ण है, हमने दोनों समितियों पर ध्यान नहीं दिया है, ग्राम समिति ब्लॉक समिति, मजबूत ब्लॉक समिति के बिना हम पहली मंजिल नहीं बना सकते हैं, एआईसीसी पीसीसी और बीसीसी ये सभी दूसरी और तीसरी मंजिल हैं. हमें संगठन को मजबूत करने के लिए एक मजबूत ग्राउंड फ्लोर की जरूरत है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!