मसूरी में पहाड़ी के ऊपर पलट गई छात्रों से भरी बस, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

मसूरी: देहरादून-मसूरी मार्ग पर पद्मिनी निवास के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी. बस की चपेट में एक कार भी आ गई. बस में 30 छात्र और 3 शिक्षक सहित बस का कंडक्टर और ड्राइवर सवार थे. इनमें से 2 शिक्षक और 5 छात्र घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी लोगों को बस से रेस्क्यू कर लिया गया. वहीं, घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि छात्र बस से मुजफ्फरनगर से मसूरी घूमने के लिए आए थे. वापस लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस के गिरने के तुरंत बाद सभी लोग घटनास्थल पहुंचे, तो देखा कि बस में फंसे छात्र चिल्ला रहे हैं. बस के शीशों को तोड़कर लोगों को रेस्क्यू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने सभी छात्रों का हालचाल जाना. छात्रों और शिक्षकों के खाने रहने की व्यवस्था की गई.

एसडीएम मसूरी नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि यह घटना काफी बड़ी हो सकती थी पर गनीमत रही कि बस एक सड़क से दूसरी सड़क के पैराफिट पर जाकर टकरा के रुक गई. उन्होंने कहा कि पूरी घटना में 7 लोग घायल हुए हैं, जिसमें से 5 छात्र 2 शिक्षक हैं, जिनका इलाज मसूरी को जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है. वहीं दो लोगों को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है. उन्होंने कहा कि बाकी बच्चों के रहने खाने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई है. उन्होंने कहा कि इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच भी कराई जा सकती है. अगर बस संचालक की लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मसूरी पुलिस एसआई सुमेर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में 7 लोग घायल हुए हैं. घायल प्रणव कुमार राठी (20), वारिशा (21), मनोज जैन (21), स्मृति माथुर (19), आर्यमन (20), आर्यन शर्मा (20), संगीता अग्रवाल (50) साल घायल हो गए हैं, जिसमें से संगीता अग्रवाल और प्रणव कुमार को देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया. उन्होंने कहा कि सभी लोग मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. वह एसजी इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं.
स्कूल के शिक्षक डॉ. तोप सिंह जी पुंडीर ने बताया कि छात्रों ने मसूरी भ्रमण के लिए एसी बस बुक कराई थी लेकिन एसी बस में कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण दूसरी बस बहादराबाद से भेजी गई थी. बस काफी पुरानी और खस्ताहाल है, जिसको लेकर छात्रों और उनके द्वारा भी एतराज किया गया था.

उन्होंने कहा कि मसूरी और कैम्पटी घूमने के बाद करीब 9 बजे सभी लोग वापस जाने के लिये तैयार हुए, जिसमें से 5 छात्रों को छोड़कर सभी बच्चे और शिक्षक बस में बैठ गए और वह खुद सड़क पर खड़े होकर दूसरे बच्चों का इंतजार करने लगे. ऐसे में जाम लगने के कारण बस चालक चौड़ी जगह पर बस को पार्क करने के लिये चला ही था कि 200 मीटर आगे जाकर बस अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर पलट गई.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!