मुरैना हादसा : चंबल नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चियां डूबीं, दो के शव मिले, तीसरे शव की आज फिर होगी तलाश

मुरैना। मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील क्षेत्र में चंबल नदी के रहूघाट पर नहाने के दौरान केवट परिवार की तीन बेटियां पानी में डूब गईं. गोताखोरों ने 2 बच्चियों के शव तो पानी से निकाल लिए, लेकिन तीसरी बच्ची साधना केवट 12 साल का शव रात 10 बजे तक नहीं मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये.

Morena News 3 girls drowned while bathing in Chambel river 2 dead bodies recovered

चंबल नदी में नहाने के दौरान 3 बच्चियां डूबीं

ऐसे हुई घटना: जानकारी के अनुसार सबलगढ़ क्षेत्र में चंबल नदी के रहूघाट पर शुक्रवार की शाम रेमजापुरा गांव के रहने वाले केवट परिवार की 3 बेटियां 12 वर्षीय अनुसुईया, पुत्र चंद्रभान केवट, 13 वर्षीय सुहानी पुत्री हरिनारायण केवट और 12 वर्षीय साधना पुत्री भरोषी केवट अपनी भैंसों को पानी पिलाने के लिए चंबल नदी ले गईं. उसके बाद तीनों बच्चियां नदी में नहाने चली गईं उसी दौरान गहरे पानी की तरफ गईं तो एक-एक करके तीनों बच्चियां डूब गईं. इस घटना के करीब एक घंटे बाद गांव का एक किशोर चंबल नदी पर पहुंचा तो उसने देखा कि गांव की दो लड़कियां पानी में मृत अवस्था में तैर रही हैं. लड़के ने इसकी सूचना गांव जाकर दी तो लोग बड़ी संख्या में चंबल नदी पर पहुंंचे. गोताखोर युवकों ने मशक्कत कर अनुसुईया और सुहानी केबट के शवों को चंबल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन भरोसी केवट की बेटी साधना का शव नहीं मिल सका.

Morena News 3 girls drowned while bathing in Chambel river 2 dead bodies recovered

दो बच्चियों के शव निकाले गये

आज फिर होगी तलाश: बताया जा रहा है की शनिवार की सुबह 7 बजे से चंबल नदी में फिर से तीसरी बच्ची को तलाशने के लिए रेस्क्यू किया जाएगा. बता दें कि जिन 3 परिवारों की बच्चियां शुक्रवार की शाम चंबल नदी में डूबी हैं उनके घरों में 2 मई और 10 मई को उनकी बड़ी बहनों की शादी की तैयारियां चल रही थीं. इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं.

  • सम्बंधित खबरे

    मप्र के 16 निगमों में 4000 जगह अवैध प्लॉटिंग, लाखों खरीदार फंसे,नगरीय विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा..

    अवैध कॉलोनियों को लेकर सरकार की सख्ती के तमाम दावों के बीच यह खबर चौंकाने वाली है। मप्र के 16 नगर निगम क्षेत्रों में ही 4 हजार से अधिक जगह…

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!