MP Mission 2023:एक्शन मोड में कांग्रेस! रीच 100 प्रोग्राम शुरू, जनता के बीच जाकर उजागर कर रहे भाजपा की नाकामियां

भोपाल। एमपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस अब भाजपा से कदम से कदम मिलाकर मुकाबला करने को तैयार है. प्रदेश में भाजपा द्वारा सोशल मीडिया के जरिए जनता के बीच अपनी बात पहुंचाने और उसमें सफल होने की काट कांग्रेस ने भी ढूंढ़ निकाली है. कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए रीच 100 प्रोग्राम तैयार किया है, जिसमें प्रदेश के हर जिले में 100 लोगों की टीम तैयार की गई है. यह टीम भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने में जुट गई है.

ये काम कर रही हैं टीम: रीच 100 प्रोग्राम मे नए लोगों की टीम प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल के उपाध्यक्ष और रीच100 प्रोग्राम के प्रदेश प्रभारी अभिनव बरौलिया का कहना है कि प्रोग्राम के तहत प्रदेशभर के हर जिले में नए लोगों की एक टीम तैयार की गई है. यह टीम सुबह 6:00 बजे से रात 12:00 बजे तक एक्टिव रहती है, यह आम लोगों की समस्याओं जैसे पानी, बिजली और राशन की समस्या को सोशल मीडिया के जरिए उजागर कर रही है. इसके साथ ही भाजपा सरकार के 18 साल के शासनकाल मे विकास नहीं होने को भी जनता के सामने बताया जा रहा है.

कांग्रेस रीच 500 करने पर भी विचार: पूरे प्रदेश में रीच 100 प्रोग्राम के तहत अब तक कांग्रेस से 5300 नए लोग जुड़ चुके हैं और इससे और अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं. कांग्रेस का कहना है कि लगातार मैसेज आ रहे हैं, आने वाले समय में हम इसे रीच 500 करने पर विचार कर सकते हैं. आईटी सेल के उपाध्यक्ष बरौलिया ने बताया कि सोशल मीडिया वॉरियर एप के तहत मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख लोग कांग्रेस से जुड़ चुके हैं, हर महीने 100 से अधिक लोगों को अच्छा काम करने पर पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया जा रहा है.

नहीं देते गलत जानकारी: कांग्रेस आईटी सेल का दावा है कि कांग्रेस सोशल मीडिया की टीम कोई भी फेक या गलत जानकारी जनता के बीच नहीं पहुंचाती है, वहीं भाजपा की नफरत व घृणा फैलाने वाली बातों को जनता स्वीकार नहीं कर रही है. कांग्रेस का दावा है कि हम सच्चाई के साथ काम कर रहे हैं जिससे हम सोशल मीडिया में भाजपा से आगे बने हुए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!