दिग्विजय सिंह के विवादित बोल, गरीब मुस्लिम को पैसे देकर पत्थर फेंकवाते हैं बीजेपी के लोग

नीमच. पिछले दिनों मध्यप्रदेश के खरगोन और बड़बानी में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक और विवादित बयान दिया है. दो दिन के दौरे पर नीमच के गांव मोड़ी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी पर पत्थरबाजी कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा है कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि बीजेपी के लोग ही कुछ गरीब मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फेंकवाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे पास कुछ ऐसी शिकायतें आ रही हैं, लेकिन उसकी जांच नहीं की गई है. वे अभी इसकी सच्चाई की जांच कर रहे हैं.

आरोप नहीं लगा रहा, जानकारी दे रहा हूं: साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर बड़ा बयान देते हुए दिग्विजय सिंह ने सफाई भी दी, उन्होंने कहा कि अभी वे इन घटनाओं की सत्यता की जांच करा रहे हैं. इसी कारण वे सीधा आरोप नहीं लगा रहे हैं, बल्कि यह बता रहे हैं कि उनके पास ऐसी सूचनाएं आई हैं.

ठेकेदार चला रहे हैं भाजपा सरकार: मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि एक समय था जब भाजपा और जनसंघ के लिए कार्यकर्ता साइकिल से चने साथ बांधकर प्रचार किया करते थे. आज वे सब हाशिये पर हैं. अब भाजपा की सरकार केवल ठेकेदारों की सरकार है. जहां शराब, रेत ठेकेदार सरकार चला रहे हैं. संविधान का कहीं पालन नहीं हो रहा है. उन्होंने पिछले दिनों नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष के एक जुलूस में तलवार लहराने के मामले में कार्रवाई न होने पर सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप भी लगाया.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!