MP बीजेपी में बड़े बदलाव की तैयारी? आज दिल्ली में होगी अहम बैठक, होंगे बड़े फैसले

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी कई बड़े फैसले करने की तैयारी में है. इसी के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश भाजपा की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है, जिसमें बड़े नेता मौजूद रहेंगे. राज्य में भाजपा चुनावी मोड में आ चुकी है. वह अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर सधे हुए कदम बढ़ा रही है. भाजपा का खास जोर आदिवासी वोट बैंक पर है, यही कारण है कि पार्टी के बड़े नेताओं के राज्य में दौरे हो रहे हैं. बीते सप्ताह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भोपाल दौरा हुआ. उसके बाद राज्य इकाई की कोर कमेटी की दिल्ली में बैठक बुलाई गई है.

ये नेता रहेंगे मौजूदः सूत्रों की मानें तो गुरुवार को दिल्ली में होने वाली कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन के महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहेंगे. इस बैठक में राज्य से नाता रखने वाले केंद्रीय मंत्रियों के भी हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है.

शिवराज मंत्रिमंडल में खाली हैं चार पदः राज्य में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में वर्तमान में चार पद रिक्त हैं. इसके चलते कोर कमेटी की बैठक में मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार पर भी चर्चा संभावित है. इस बैठक में मंत्रियों के परफॉर्मेंस पर भी चर्चा होगी. उसके बाद कई मंत्रियों के विभाग तो बदले ही जा सकते हैं. इसके अलावा कुछ को मंत्रिमंडल से बाहर भी किया जा सकता है.

पार्टी के सूत्रों का दावा है कि निगम और मंडलों में भी कई पद रिक्त हैं. इन पदों पर भी कई लोगों को एडजस्ट किया जाना है. इसके जरिए पार्टी सोशल इंजीनियरिंग पर भी काम करना चाह रही है, ताकि हर वर्ग और समाज से जुड़े लोगों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व सरकार में हो, इस पर भी मंथन संभावित है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!