हनुमान चालीसा: महाराष्ट्र के मंत्री ने सांसद राणा दंपत्ति को कहा अपशब्द

चंद्रपुर: महाराष्ट्र में इन दिनों एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है. जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय वडेट्टीवार कथित सासंद नवनीत राणा व उसके पति के लिए अपशब्दों को इस्तेमाल कर रहे हैं. जैसा कि जानते है कि राणा दंपत्ति ने मुख्यमंत्री आवास अर्थात मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था. जिसके बाद गिरफ्तार किए गए राणा दंपति पर मंत्री द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिखाया गया है. कांग्रेस कोटे से बने मंत्री ने पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय लोकसभा सांसद नवनीत राणा और बडनेरा के विधायक उनके पति रवि राणा पर मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का आरोप लगाया.

उनकी हनुमान चालीसा पाठ योजना जिसे अंततः राणा दंपत्ति ने रोक दिया था. वीडियो, जिसमें मंत्री वडेट्टीवार को कथित तौर पर राणाओं को लताड़ते हुए व उनके खिलाफ असंसदीय भाषा का उपयोग करते हुए सुना गया था. जो रविवार रात से सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है. मंत्री चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. वडेट्टीवार ने आगे कहा कि राणा दंपत्ति, इस वक्त देश में अशांति का माहौल पैदा कर दिया है. मुम्बई में जानबूझकर बखेडा करते हुए अशांति फैलाई है और कानून और व्यवस्था की समस्या पैदा कर दी है. इनका क्या मकसद है पता नही. हमें “हनुमान चालीसा का महत्व” नहीं बताना चाहिए. महाराष्ट्र के लोग हमेशा विवाह समारोह से पहले हनुमानजी का दर्शन और पूजा करते हैं. हमें हर धर्म और आस्था का सम्मान करना चाहिए.

बता दें, निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने पति व विधायक रवि राणा के साथ मुंबई में उद्धव ठाकरे के आवास अप्रैल 23 को हनुमान चालीसा का जाप करने की घोषणा की थी. इससे पहले ही बड़ी संख्या में शिव सैनिक मुंबई स्थित राणा दंपत्ति के आवास के बाहर इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे थे. जिसके कारण राणा दंपती को मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का जाप करने का फैसला वापस लेना पड़ा. राणा दंपती ने आरोप लगाया है कि शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर उनके आवास में घुसने की कोशिश की. इसी बीच मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राणा दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया था फिर कोर्ट ने उन्हें 6 मई तक के लिए जेल भेज दिया है. हालांकि 29 अप्रैल को उनकी जमानत पर सुनवाई होना प्रस्तावित है. शिवसैनिकों ने राणे दंपति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है. खार पुलिस नवनीत को थाने लेकर गई है. शिवसैनिकों ने थाने में शिकायत देकर कहा कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है. राणा दंपति ने उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!