इंदौर में फिर कोरोना की दस्तक, स्वास्थ्य विभाग ने की प्रोटोकॉल का पालन करने की आपील

इंदौर। एमपी में कोरोना वायरस के संक्रमण ने फिर से दस्तक दी है. स्वास्थ विभाग ने इंदौर जिले में एक मामले की पुष्टि की है. इस पॉजिटिव केस कि पुष्टि RT-PCR रिपोर्ट के आधार पर की गई है. स्वास्थ विभाग के मुताबिक प्रतिदिन RT-PCR रिपोर्ट में कोरोना वायरस का संक्रमण मिल रहा है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि संक्रमण अधिक न फैले इससे बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी है.

Corona case indore mp

इंदौर कोरोना केस

अभी खत्म नहीं हुआ है कोरोना: इंदौर में होने वाली rt-pcr जांच में संक्रमितों का आंकड़ा फिर बढ़ने लगा है. इनमें संक्रमण के गंभीर लक्षण भले नहीं हैं लेकिन इंदौर में कोरोना वायरस के संक्रमण दौर फिर से शुरू हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की माने तो कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, जबकि वर्तमान में लोग ना मास्क लगा रहे ना ही दूसरे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं.

Indore Corona virus

इंदौर में कोरोना की दस्तक

प्रतिदिन 3000 RTPCR का लक्ष्य: इधर दिल्ली समेत अन्य राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ने से राज्य शासन ने इंदौर में प्रतिदिन 3000 आरटीपीसीआर (Rtpcr) जांच करने के निर्देश दिए हैं. अब प्रतिदिन आने वाले मरीजों की जांच पूर्व की तरह शुरू होगी. इसके अलावा जिन बच्चों को टीके नहीं लगे हैं. उन्हें चिन्हित कर टीके लगाए जाने की तैयारी भी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है.

एयरपोर्ट पर एहतिहातन जांच जरूरी : एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री जानने के अलावा एयरपोर्ट पर जांच शुरू करने की फिर से तैयारी की जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि बीते कोरोना काल में इंदौर के रास्ते ही अन्य जिलों में संक्रमण फैला था. अब इंदौर में फिर संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं. जिसको लेकर राज्य स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है.

घातक नहीं है वायरस: स्वास्थ्य अमले की मानें तो जो संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं. उनमें कोरोना का संक्रमण घातक नहीं है. संक्रमित पाए जा रहे लोगों की स्वास्थ विभाग जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहा है. हालांकि अभी कोई मरीज ऐसा नहीं मिला है. जिसमें कोरोना के गंभीर लक्षण हों.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!