अपर्णा यादव का बिना नाम लिये अखिलेश यादव पर निशाना

गोरखपुर । मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने बिना नाम लिये ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। अपर्णा ने कहा कि जो लोग सन्यासी को मठ भेजने की बात कहते थे, उनपर लठ बजाने का काम सीएम योगी करेंगे। चुनाव के दौरान अखिलेश यादव बार-बार सीएम योगी को गोरखपुर मठ वापस भेजने की बातें कहते थे। औरैया के बिधूना में अपर्णा यादव ने कहा कि बार-बार लोग पूछ रहे थे कि बहू ने अपना परिवार क्यों छोड़ा। तो बता दूं कि मैं बिधूना की भी बहू हूं। बहू ने अपना परिवार नहीं छोड़ा। हां राष्ट्रवाद के लिए पार्टी छोड़ दी। अर्पणा ने कहा कि वह यादव कुल की बहू हैं। उन्होंने परिवार को नहीं छोड़ा बल्कि राष्ट्रवाद के लिए पार्टी छोड़ी है। कहा कि भाजपा ने जो काम किए अन्य पार्टियां कभी नही कर सकतीं। अपर्णा ने कहा कि चुनाव से पहले जब बीजेपी ज्वाइन किया तो सोशल मीडिया ट्विटर पर लोग बोल रहे थे कि सन्यासी को मठ भेजने की तैयारी कर दी है। तो अब मैं बता दूं कि बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। जो लोग ऐसी बातें कहते रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन सभी लोगों पर लठ बजाने का काम करेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!