उपचुनावों में तृणमूल, राजद और कांग्रेस का परचम लहराया, भाजपा रही खाली हाथ

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा खाली हाथ रह गई। बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी ने सूबे की आसनसोल लोकसभा सीट पर पहली बार कब्जा जमाया और बालीगंज विधानसभा सीट पर भी कब्जा बरकरार रखा। आसनसोल में जाने-माने अभिनेता व तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा तीन लाख से अधिक वोटों से जीते तो बालीगंज में पार्टी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने 20,000 से अधिक वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, बिहार की बेचहां सीट पर राजद ने तो छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। उधर, महाराष्ट्र की कोल्हापुर उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री जाधव को जीत मिली है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सत्यजीत कदम को हराया।

पश्चिम बंगाल में सभी सीटों पर टीएमसी जीती

दोहरी जीत पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि यह बांग्ला नववर्ष पर मां-माटी-मानुष सरकार को जनता से मिला तोहफा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने इसे ममता और जनता की जीत करार दिया, वहीं, बाबुल सुप्रियो ने इसे मां-माटी-मानुष की जीत बताते हुए कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को नकार दिया है। आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा को 6,56,358 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल की झोली में 3,53,149 वोट पड़े। शत्रुघ्न सिन्हा ने 3,03,209 वोट के रिकार्ड अंतर से जीत दर्ज की। बालीगंज में बाबुल सुप्रियो को 51,199 वोट मिले जबकि माकपा की सायरा शाह हलीम की झोली में 30,971 वोट आए। बाबुल की जीत का अंतर 20,228 वोट रहा जबकि 13,220 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही भाजपा प्रत्याशी केया घोष की जमानत जब्त हो गई।

आसनसोल सीट पर भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज की थी। बाबुल ही बतौर भाजपा प्रत्याशी वहां से जीते थे। पिछले साल वे भाजपा छोड़कर तृणमूल में शामिल हो गए थे और उसके बाद उन्होंने सांसद पद से भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट तृणमूल के दिग्गज नेता व राज्य के मंत्री रहे सुब्रत मुखर्जी के आकस्मिक निधन के कारण रिक्त हुई थी।

बिहार के बोचहां उपचुनाव में राजद की बड़ी जीत

बिहार के बोचहां विधानसभा (सुरक्षित) सीट पर उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बड़ी जीत दर्ज की है। शनिवार को हुई वोटों की गिनती में राजद उम्मीदवार अमर कुमार पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से भाजपा प्रत्याशी बेबी कुमारी को 36,653 मतों के बड़े अंतर से हरा दिया। 13 उम्मीदवारों में 10 की जमानत जब्त हो गई। लेकिन इस उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी को इस चुनाव में नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इस जीत के साथ बिहार विधानसभा में राजद विधायकों की संख्या 75 से बढ़कर 76 हो गई है। विदित हो कि विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के विधायक मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर 12 अप्रैल को उपचुनाव हुआ था। उनके पुत्र अमर कुमार पासवान वीआइपी को छोड़कर राजद से उम्मीदवार बने। एनडीए से बाहर हुई वीआइपी ने पूर्व मंत्री रमई राम की पुत्री डा. गीता कुमारी को मैदान में उतारा था। वहीं, वर्ष 2015 के चुनाव में निर्दलीय विधायक बनीं बेबी कुमारी भाजपा से मैदान में थीं।

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस का कब्जा

छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल सिंह जंघेल पर 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री ने इस जीत के लिए खैरागढ़ की जनता का आभार जताया है। बता दें कि खैरागढ़ में विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया है। यहां 12 अप्रैल को यहां मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से मिली जीत पर कहा है कि खैरागढ़ की जनता ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के प्रति एक बार फिर अपना विश्वास जताया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!