प्रवीण तोगड़िया की RSS चीफ मोहन भागवत को नसीहत, कहा जो सत्ता में रहते हैं वे वादा नहीं काम करते हैं आप हिंदू राष्ट्र बनाइए मैं आपके साथ हूं

छिंदवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने अपने छिंदवाड़ा दौरे के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत को नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख ने 15 सालों में भारत को अखंड हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही है, मैं उनके बयान का समर्थन करता हूं, लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि जो सत्ता में रहते हैं वह वादा नहीं काम करते हैं. तोगड़िया ने कहा कि अब मध्य प्रदेश समेत पूरे भारत में उनके स्वयंसेवकों की सरकार है. अब आप हिंदू राष्ट्र बनाने का काम शुरू करिए मैं आपके साथ साथ चलूंगा.

2 महीने के भीतर कश्मीरी हिंदुओं की शिफ्टिंग कराएं: प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पूरे भारत में संघ के स्वयंसेवकों की 15 लाख की सेना है. अगर आप हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो पहले चरण में 2 महीने के भीतर कश्मीरी हिंदुओं को कश्मीर में शिफ्ट करा दीजिए और दूसरे चरण में 6 महीने के भीतर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को अपने कब्जे में लीजिए. तब बाद में टैंक में बैठकर पाकिस्तान जीतने के लिए निकलिए आपके साथ प्रवीण तोगड़िया भी चलेगा.

कार्यकर्ताओं के लिए शुरू की ऑनलाइन मार्केटिंग: प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को रोजगार से जोड़ने के लिए युवा रोजगार योजना के तहत ऑनलाइन मार्केटिंग शुरू की है जो हिंदू युवाओं को रोजगार देगी. योजना के पहले चरण में 10000 युवाओं को रोजगार मिलेगा जो सेल्स मार्केटिंग का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि यह कंपनी बिल्कुल मल्टीनेशनल ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनियों की तरह ही काम करेगी इसका सीधा कमीशन कार्यकर्ताओं को मिलेगा. साथ ही सरकार से वे 1 करोड़ लोगों को रोजगार देने के लिए दबाव बनाएंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!