इंदौर में रंजिश और आपसी विवाद को लेकर तीन स्थानों पर मारपीट, छह लोग घायल

इंदौर। इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के बक्षी बाग में नितिन मेवाती नशे में धुत होकर घर पहुंचा और छोटे भाई राहुल से विवाद करने लगा. इस दौरान उस पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया. शोर सुनकर आरोपी की पत्नी प्रियंका व उसकी 6 साल की बेटी आई और बीचबचाव करने लगी तो उसने इन दोनों लोगों पर भी हमला कर दिया. इसी बीच लोगों की भीड़ जमा हुई तो वह धमकाते हुए वहां से भाग निकला. परिजन व आसपास के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया. बता दें आरोपी नितिन नगर निगम का कर्मचारी है और उस पर पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है. आरोपी नितिन अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करता है और उसी के चलते हैं वह देर रात बेटी और पत्नी को मारने के लिए आया था. इस घटनाक्रम में नितिन के भाई ,पत्नी और बेटी को गंभीर रूप से चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

लेनदेन को लेकर हमला : दूसरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है. जेल रोड पर जगदीश दूध भंडार के नाम से दुकान संचालित करने वाले व्यापारी नवीन जोशी का मिठाई का काम है. पुलिस के अनुसार फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी माता कमला जोशी के नाम से एक मकान मुसाखेड़ी में है, जिसको उन्होंने दीपक प्रजापति को बेचा था. शेष रुपए लेना थे. दीपक प्रजापति ने दुकान पर बुलाया था. वहां जाने पर दीपक ने रुपए देने से मना किया और गालियां देने लग. इसी बीच उसका भाई जितेंद्र प्रजापति उसके साले राज और सब ने मिलकर उसे उसके दोस्त राजेंद्र पाटीदार के साथ मारपीट कर दी. उस पर रॉड से हमला कर दिया. हमले में व्यापारी का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.

पानी के टैंकर को लेकर विवाद : तीसरी घटना इंदौर के पढरीथाना क्षेत्र के मोती तबेला की है. मोती तबेला में पानी के टैंकर को लेकर हुए विवाद में निगम कर्मचारी पर परिवार ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस के अनुसार फरियादी लिंकेश ने प्रकरण दर्ज करवाया कि आरोपी विजय जायसवाल ,बंटी जायसवाल, राम नारायण जायसवाल और बंटी की पत्नी आराधने पानी के टैंकर की बात को लेकर जानलेवा हमला कर दिया. मोनू के गले व अन्य जगह पर चाकू और उस्तरे से हमला किया गया. इस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. घायल का आरोपियों से पानी के टैंकर को लेकर विवाद हुआ था.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!