फर्जी दस्तावेज बनाने वाले को 5 साल की सजा, जुर्माना भी देना होगा

इंदौर। इंदौर की जिला कोर्ट ने फर्जी दस्तावेज बनाने वाले शख्स को 5 साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उसे 5 हजार रुपए अर्थदंड भी देना होगा. ये मामला एमजी रोड थाने से संबंधित है. मामले की सुनवाई इंदौर की जिला कोर्ट में चल रही थी. गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को सजा सुनाई.

आरोपी ने धमकी भी दी थी : बता दें कि एमजी रोड थाना क्षेत्र में रहने वाले फरियादी मुनव्वर अंसारी ने दिनांक 06 मार्च 2011 को एमजी रोड पुलिस को एक शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर यह जानकारी दी थी कि गोडाउन कैंप सेंटर उर्दू स्कूल के पास जोकि नयापुरा में स्थित है, उसको खरीदा गया. लेकिन इस पूरे मामले में शाहिद और उसके भाई सलीम ने उप पंजीयन कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारियों से साठ गांठ कर संपत्ति की फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं. आरोपियों ने फरियादी को यह भी धमकी दी थी कि यदि उनके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई की तो उसकी झूठी शिकायत कर जेल में बंद करवा देंगे.

फरियादी को ही फंसा दिया : इसके बाद आरोपियों ने थाना एमजी रोड को झूठी शिकायत कर फरियादी को बंद करवा दिया था. लेकिन एमजी रोड पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए फरियादी ने इस पूरे मामले में एक आवेदन इंदौर की जिला कोर्ट में पेश किया. जहां से कोर्ट ने विभिन्न तरह के तर्कों और गवाहों के आधार पर एमजी रोड पुलिस को आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 448 भारतीय दंड विधान के मुताबिक प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दि. इसके बाद एमजी रोड पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया. बाद में कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई करते हुए गवाहों के आधार पर आरोपी मोहम्मद साजिद को 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजना सुनाई.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!