आज कलेक्टर-एसपी की परफाॅर्मेंस देखेंगे सीएम शिवराज, किसी की थपथपाएंगे पीठ तो कोई झेलेगा गुस्सा !

भोपाल। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में जिलों के अधिकारियों की परफाॅर्मेंस को शनिवार को होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में रखा जाएगा. कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफिया के विरुद्ध कार्रवाई, जल अभिषेक अभियान जैसी तमाम योजनाओं की रिपोर्ट पर चर्चा करेंगे. कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने जिलों में किए जाने वाले जलाभिषेक अभियान के कामों की रिपोर्ट देंगे. अभियान की शुरुआत राज्य स्तर पर सीएम करने वाले हैं. कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम बेस्ट परफाॅर्मेंस वाले अधिकारियों की पीठ थपथपाएंगे. वहीं खराब परफाॅर्मेंस वाले अधिकारियों को सीएम का गुस्सा झेलना पड़ेगा.

इन मुद्दों पर होगी कॉन्फ्रेंस में चर्चा
कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में करीब एक दर्जन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. इसमें मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं के अलावा प्रदेश भर में माफिया, अपराधियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर जिलों से रिपोर्ट ली जाएगी. इसके अलावा जल अभिषेक अभियान पर भी कलेक्टरों द्वारा किए जाने वाले कामों की रिपोर्ट ली जाएगी. वहीं महिला अपराध नियंत्रण के लिए जिलों में किए जा रहे प्रयासों, कार्रवाईयों, मनरेगा के कामों, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के निर्माण और संधारण, एक जिला-एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन और जिलों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को सफल बनाने की गई बेस्ट प्रैक्टिस पर चर्चा की जाएगी.

कॉन्फ्रेंस के बाद होगी प्रशासनिक सर्जरीः माना जा रहा है कि कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बाद जिलों में पदस्थ कई कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों को बदला जा सकता है. खासतौर से ऐसे अधिकारी जो सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कमजोर साबित हो रहे हैं और कानून व्यवस्था पर ठीक से नियंत्रण नहीं कर पा रहे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!