जबलपुर में भगवा झंडे उतारे तो विरोध में हिंदू संगठनों ने सड़क पर लगाया जाम

जबलपुर।    हिंदू नववर्ष और चैत्र प्रतिपदा पर सड़कों पर लगे भगवा झंडे हटाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने विरोध किया। फुहारे पर नगर निगम के विरोध में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता विरोध करते हुए सड़क पर बैठ गए। वे सभी नगर निगम के जिम्मेदार अफसरों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। अपनी मांग पूरी होने तक हिंदू संगठनों ने सड़क पर बैठकर भजन किया। इस दौरान नगर निगम और प्रशासन के अफसर भी समझाने पहुंचे लेकिन मौके पर कलेक्टर को आकर बात करने की जिद प्रदर्शनकारियों ने की।

ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हिंदूवादी संगठन नगर निगम के अतिक्रमण दल का विरोध कर रहा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि हिंदू त्योहार पर लगे बधाई होर्डिंग और पोस्टर को नगर निगम का अमला निकालकर उसे कूड़ेदान में फेंक रहा है इससे हिंदुओं की भावना आहत हो रही है। पूर्व में भी भगवा ध्वज को नहीं हटाने की चेतावनी निगम प्रशासन को दी गई थी लेकिन शनिवार को फिर नगर निगम के अमले ने बड़े फुहारा पर लगे पोस्टर, होर्डिंग को हटा दिया। यह जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को लगी सारे मौके पर जमा हो गए। इसमें भाजपा, बजरंग दल, राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के पदाधिकारी शामिल थे। सभी ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।

बाजार में थे लोग : 

नवरात्र होने के कारण बाजार में भीड़ थी। कुछ देर में पुलिस भी पहुंच गई। कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह भी पहुंचे लेकिन उनके साथ किसी तरह की वार्ता किए बगैर प्रदर्शनकारियों ने उन्हें वापस लौटा दिया। इसके पश्चात एडीएम राजेश बाथम और एसडीएम नम:शिवाये अरजरिया भी गए लेकिन प्रदर्शनकारी बगैर कलेक्टर के आए धरना स्थल से हटने तैयार ही नहीं थे। प्रदर्शनकारियों ने अस्थायी तिरपाल लगाकर सड़क के बीच ही भजन करना शुरू कर दिया। उन्होंने नगर निगम के जिम्मेदारों को हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले, अखिलेश जैन सीए, पंकज दुबे, कमलेश अग्रवाल, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!