कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती समारोह के जरिये युवाओं को जोड़ेगी भाजपा, अनुसूचित जाति की बस्तियों में लगाएगी चौपालें

भोपाल। एमपी बीजेपी मिशन 2023 की तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी अपने पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशती समारोह के जरिये एक बार फिर बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं और युवाओं को पार्टी के कार्यक्रमों की मुख्य धारा में लाने की तैयारी में जुट गई है. इसके लिए संगठन ने तय किया है कि अगस्त एवं सितंबर के बीच बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. ठाकरे की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन अप्रैल में ही शुरू हो रहा है.

15 अप्रैल से समारोह की शुरूआत: ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष समारोह की शुरुआत 15 अप्रैल से होगी. 15 अप्रैल से 15 मई के बीच प्रदेश के 10 संभाग मुख्यालयों एवं 90 अन्य नगरों में व्याख्यान मालाएं होंगी. 15 मई से 15 जून तक युवा कार्यक्रम के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं संभागवार सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे. इसके अलावा व्याख्यान माला, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वसहायता समूह, कामकाजी महिला और हितग्राही महिलाओं के सम्मेलनों का आयोजन होगा.

कामकाजी और हितग्राही महिलाओं के सम्मेलन
आगमी 15 जून से 15 जुलाई के बीच होंगे महिला कार्यक्रमों के अंतर्गत भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में समाज में प्रभावी एवं सक्रिय महिलाओं के महिला सम्मेलन होंगे, वहीं हर जिले में स्व सहायता समूह, कामकाजी महिलाओं एवं हितग्राही महिलाओं के सम्मेलन ​आयोजित किये जाएंगे. इधर, भाजपा द्वारा 15 जून से 15 जुलाई के बीच अनुसूचित जाति बस्ती एवं नागरिकों के बीच अजा चौपाल का आयोजन किया जाएगा. 15 जुलाई से 28 जुलाई के बीच जिलों में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में ‘राष्ट्र सेवा में ठाकरे जी’ विषय पर प्रबोधन होंगे. वहीं 28 जुलाई से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में पौधे रोपने के कार्यक्रम होंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!