भाजपा MLC प्रत्याशी का आरोप, पार्टी कार्यकर्ता कर रहे माफिया बृजेश सिंह का समर्थन

वाराणसी: वाराणसी में एमएलसी चुनाव का प्रचार अपने चरम पर है. एक ओर भाजपा ने डॉ. सुदामा पटेल को मैदान में उतारा है तो वहीं, दूसरी ओर बतौर निर्दलीय प्रत्याशी माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह मैदान में हैं. वहीं, जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है. इस बीच भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ता माफिया बृजेश सिंह का सपोर्ट कर रहे हैं और वे जल्द ही इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बृजेश सिंह की ओर चुनाव न लड़ने के पांच करोड़ रुपए की पेशकश भी की जा चुकी है.

दरअसल, वाराणसी के पहड़िया के भाजपा एमएलसी प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल ने शुक्रवार देर शाम को प्रेसवार्ता कर आरोप लगाया कि माफिया बृजेश सिंह के प्रभाव के कारण भाजपा कार्यकर्ता उनका समर्थन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि जिला कारागार में बंद होने के कारण उनका प्रभाव लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है.

भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी के कुछ लोग विश्वसनीय पदों पर नहीं है और उनका खर्च बृजेश सिंह से चलता था. पहले लोग बेहिसाब पैसे कमाते थे और पैसे के लेन देन का कोई हिसाब-किताब नहीं रहता था. लेकिन नरेंद्र मोदी जी के पीएम बनने के बाद चीजें ऑनलाइन हुईं तब जाकर बृजेश सिंह की प्रॉपर्टी पर सबका ध्यान गया. बृजेश सिंह से डर के सवाल पर उन्होंने कहा कि, ‘हमें किसी प्रकार का डर नहीं है. उनकी तरफ से हमें 5 करोड़ का ऑफर आया था कि हम चुनाव न लड़ें और पैसे लेकर बैठ जाएं. लेकिन हमने ऐसा नहीं किया.’ उन्होंने आगे कहा कि बृजेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं और यहां की सेंट्रल जेल में बंद होने के कारण लोगों में उनका भय है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!