48 कांग्रेसी सीटों पर रहेगा भाजपा का फोकस

भोपाल । मिशन 2023 को लेकर की जा रही तैयारियों के बीच भाजपा अब उन सीटों पर फोकस करेगी, जिन्हें जीतने में सबसे ज्यादा मुश्किल है। ये सीटें ऐसी हैं, जहां भाजपा चुनाव जीत सकती है। ऐसी 48 सीटें चिन्हित की गई है, जिनके लिए  48 प्रमुख नेताओं से बात की गई है। हालांकि अभी विस्तृत कार्ययोजना नहीं दी गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इन नेताओं को इन सीटों पर अभी से तैयारी करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि गुरूवार को भाजपा के प्रदेश संगठन की अलग-अलग महत्वपूर्ण बैठकें रखी गई थीं, जिसमें राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, सहप्रभारी पंकजा मुंडे, महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। एक महत्वपूर्ण बैठक में 40 प्रमुख नेताओं को अलग से बुलाया गया और उन्हें प्रदेश प्रभारी राव, सहप्रभारी मुंडे, वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया। इन नेताओं में मंत्री कमल पटेल, हेमंत खंडेलवाल, गोपीकृष्ण नेमा, सुभाष कोठारी, विनोद शर्मा और संभाग के अन्य भाजपा नेता सहित प्रदेश के कद्दावर नेता शामिल थे। दरअसल इस बैठक में 48 कांग्रेसी सीटों पर चर्चा हुई, जहां भाजपा हारती आई है और उसका यहां जीतना मुश्किल होता है। इन सीटों की जवाबदारी इन नेताओं को दी जा सकती है।  अभी इन नेताओं को किसी प्रकार का कोई काम नहीं दिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इन्हें उस विधानसभा के चुनावी समीकरण, जातिगत और सामाजिक समीकरण, गुण-दोष तथा वर्तमान विधायक के कामकाज को लेकर सर्वे की तरह एक रिपोर्ट तैयार करना है और उस रिपोर्ट के आधार पर फिर अपना काम करना है। जल्द ही इन नेताओं की दूसरी बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें विस्तृत कार्ययोजना बताई जाएगी। फिलहाल मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस की 96 सीटें हैं, जिसमें से पहले चरण में 48 सीटों पर भाजपा अपनी चुनावी बिछात बिछाने जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!