छत्तीसगढ़ सरकार ने मनरेगा मजदूरों की बढ़ाई मजदूरी

छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरों को रोजाना मजदूरी के लिए अब 204 रुपये मिलेंगे। बढ़ी हुई राशि के साथ नई दर 1 अप्रैल से प्रदेश में लागू हो जाएगा। इससे राज्य के लाखों मजदूरों को लाभ होगा। मजदूरी के लिए पहले 193 रुपये मिलते थे, इसमें 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और अब ये राशि 204 रुपये कर दी गई है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत श्रमिकों को 1 अप्रैल से हर दिन 204 रुपये की मजदूरी मिलेगी। इसके लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्यवार प्रतिदिन मजदूरी की दर का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया है। छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों के लिए 204 रुपये हर दिन की मजदूरी तय की गई है।

छत्तीसगढ़ में 26 लाख से अधिक परिवार मनरेगा से जुड़े हैं। इन्हें वित्तीय वर्ष में 100 दिनों की रोजगार की गारंटी मिलती है। इससे ग्रामीण इलाकों का विकास कार्य किया जाता है, जिसमें तालाब गहरीकरण, सड़कें, नहरों और बांधो के निर्माण के साथ-साथ मरम्मत के काम होते हैं। मनरेगा में परिवार के वयस्क सदस्य को हर दिन के काम के लिए जॉब कार्ड बनाई जाती है। इसके अनुसार मजदूरों को भुगतान किया जाता है। पहले एक मजदूर को 100 दिन के काम लिए 19 हजार 300 रुपये मिलते थे, लेकिन अब यह राशि 1100 रुपये बढ़कर 20 हजार 400 रुपए हो जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!