मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र की 5 नगर पंचायतों को विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रूपए देने की घोषणा की

रायपुर : मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के विकासखण्ड मुख्यालय साजा मे आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वां वार्षिक राज अधिवेशन धमधा राज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र साजा की नगर पंचायत-साजा, देवकर, परपोड़ी, थानखम्हरिया एवं धमधा में अधोसंरचना विकास के लिए एक-एक करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल साजा के लिए दो करोड़ रुपये तथा साजा में बनने वाले 50 बिस्तर मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) का नामकरण स्व. (श्रीमती) बिंदेश्वरी देवी बघेल के नाम पर करने की घोषणा की। समारोह में प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा, धमधा राज प्रधान श्री चंद्रशेखर परगनिया, समाज के संरक्षक रामकुमार सिरमौर, नगर पंचायत अध्यक्ष साजा श्रीमती शालिनी जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कुर्मी समाज के 76वें वार्षिक राज अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य की कल्पना की थी। हमारी सरकार आने से छत्तीसगढ़िया राज महसूस हो रहा है। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा-पोरा, छेरछेरा, भक्त माता कर्मा जयंती, विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया। अरपा पैरी के धार को राज गीत घोषित किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों की दशा बदलने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 31 मार्च 2022 को किसानों के बैंक खाते मे अंतरित कर दी जायेगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत कर सालाना 6 हजार रुपये सहायता राशि दी जा रही है। अब नये बजट में सालाना 7 हजार रुपये करने की घोषणा कर दी गई है। कोदो-कुटकी रागी को समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। गांव के गौठान को महात्मा गांधी की परिकल्पना के अनुरुप रुरल इंडस्ट्रियल पार्क के रुप में विकसित किया जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में एक नया प्रयोग किया गया है और राज्य में 172 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले गये है। इससे गरीब परिवार के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा हासिल करने का अवसर सुलभ हुआ है। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य बीमा योजनांतर्गत 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान युवक-युवतियों को सम्मानित किया। पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर साजा एवं बेरला के शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष साजा श्री कृष्ण कुमार राठी के नेतृत्व में सभी सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किए। कुर्मी समाज की ओर से गजमाला से मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, समाज के कमजोर वर्गों के भलाई के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के पहले दिन की किसानों का 10 हजार करोड़ रुपये का कर्जा माफ किया। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से इस साल किसानों के खाते में 20 हजार करोड़ रुपया अंतरित हुआ। कृषि मंत्री ने मनवा कुर्मी समाज के पुरोधा स्व. चंदूलाल चंद्राकर, स्व. वासुदेव चंद्राकर, स्व. पु़रुषोत्तम कौशिक के समाज के उत्थान की दिशा में उनके कार्यों का स्मरण किया। रविन्द्र चौबे ने साजा के स्व. लतेल राम वर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी उंगली पकड़कर मैने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। कृषि मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश का सबसे समृद्ध खुशहाल और उन्नत राज्य बनेगा। इस दिशा में मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, धमधा राज प्रधान चंद्रशेखर परगनिया ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व साजा धनराज मरकाम उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!