संत कालीचरण की रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई एक बार फिर टली, जानिए वजह

रायपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में जेल में बंद कालीचरण महाराज की रिहाई आज भी नहीं हो पाई. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप में कालीचरण 93 दिन से जेल में बंद हैं. शुक्रवार को हाईकोर्ट से कालीचरण को जमानत मिल गई. उसके बाद रायपुर ट्रॉयल कोर्ट ने भी रिहाई आर्डर जारी कर दिए, लेकिन जेल प्रबंधन को महाराष्ट्र कोर्ट में लंबित मामले में मिली जमानत के दस्तावेज नहीं मिले हैं. जिसकी वजह से रिहाई नहीं हो पाई. इधर रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे कालीचरण के समर्थक काफी निराशा हुए.

पोस्ट के जरिए जमानत ऑर्डर आने पर होगी रिहाई: रायपुर सेंट्रल जेल के जेलर जीडी पटेल ने बताया कि, महाराष्ट्र के लंबित मामले पर प्रबंधन को किसी तरह की जमानत की कॉपी नहीं मिली है. बॉय पोस्ट आर्डर जमानत की कॉपी आने पर ही रिहाई होगी. बता दें कि कालीचरण के वकील ने महाराष्ट्र में लंबित मामले की जमानत की कॉपी जेल प्रबंधन को दिखाई है. लेकिन जेल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें महाराष्ट्र से बॉय पोस्ट आर्डर आने पर ही वे कालीचरण को रिहा कर सकते हैं. फिलहाल कालीचरण को रिहाई के लिए और इंतजार करना होगा.

शुक्रवार को कालीचरण को मिली थी जमानत: कालीचरण महाराज को हाईकोर्ट से शुक्रवार को ही जमानत मिल गई थी. इसके बाद रायपुर ट्रायल कोर्ट में शनिवार को जमानत से सम्बंधित कुछ अहम दस्तावेज प्रस्तुत करने थे, लेकिन दसतावेज अधूरे होने की वजह से ट्रायल कोर्ट से रिहाई का आदेश जारी नहीं हो पाया. जानकारी के मुताबिक अधूरे दस्तावेजों को रविवार को पूरा किया गया. इसके बाद ट्रायल कोर्ट से रिहाई आदेश जारी हुआ है. लेकिन अब जेल प्रबंधन ने लंबित मामले में जमानत की बॉय पोस्ट आर्डर नहीं मिलने का हवाला देकर रिहाई करने से इनकार कर दिया.

महाराष्ट्र में भी दर्ज है मामला: धर्म संसद में महात्मा गांधी पर अपशब्द का प्रयोग करने वाले कालीचरण के खिलाफ सबसे पहला एफआईआर राजधानी रायपुर में 26 दिसंबर को हुआ था. उसके बाद धीरे-धीरे महाराष्ट्र के कई शहरों में कालीचरण के ऊपर एफआईआर दर्ज हुआ. जिसमें अकोला, वर्धा, पुणे, ठाणे समेत कई शहर शामिल हैं. वर्तमान में कालीचरण महाराज रायपुर के केंद्रीय जेल में बंद हैं. जेल प्रबंधन ने ठाणे वाले मामले को लेकर रिहाई से इनकार किया है.

एमपी के खजुराहो से गिरफ्तार हुआ था कालीचरण: संत कालीचरण महाराज के खिलाफ राजद्रोह समेत अनेक मामलों में रायपुर के टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था. जिसके बाद रायपुर पुलिस मध्य प्रदेश के खजुराहो स्थित लॉज से कालीचरण को गिरफ्तार कर रायपुर लाई थी. 31 दिसंबर 2021 से कालीचरण रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है. इससे पहले 21 मार्च 2022 को रायपुर पुलिस ने चालान पेश करने के लिए कोर्ट से 1 सप्ताह का समय मांगा था. जिसके बाद 29 मार्च को रायपुर पुलिस ने कालीचरण के खिलाफ चालान पेश किया.

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!