BJP आलाकमान के बुलावे पर धामी और त्रिवेंद्र दिल्ली रवाना, मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार

देहरादून: उत्तराखंड में सीएम फेस को लेकर कयासों का दौर तेज है. इसी बीच हाईकमान के बुलाने पर कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी देहरादून से दिल्ली रवाना हो गये हैं. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली में ही मौजूद हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही सीएम फेस को लेकर दिल्ली से कोई बड़ी खबर सामने आ सकती है.

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत विधायकों का एक धड़ा जहां एक बार फिर पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में खड़ा है तो वहीं, दूसरा बड़ा खेमा विधायकों में से ही मुख्यमंत्री चाहता है. ऐसे में अब अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के बाद ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का फैसला होगा. वहीं, आज शाम बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम को लेकर एक बैठक होनी थी, जिसे कैंसिल करते हुए मदन कौशिक और पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली बुलाया गया है. बताया जा रहा है कि आज सुबह पुष्कर सिंह धामी के साथ होने वाली बैठक को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

राजधानी देहरादून में नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं. भारतीय जनता पार्टी संगठन शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए भाजपा मुख्यालय में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई. भाजपा इस शपथ ग्रहण समारोह को सीधे आमजन से जोड़ने की कोशिश कर रही है. भाजपा का कहना है कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से लेकर हर वर्ग और उम्र के व्यक्ति को जोड़ा जाएगा.

शनिवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के बलवीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा अजेय और प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इस बैठक में प्रदेश में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा की गई. साथ ही नई जिम्मेदारियां सौंपी गई. बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन परेड ग्राउंड में किया जायेगा. जिसके लिए शासन और प्रशासन से बातचीत की जा रही है.

प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप कुमार ने कहा समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के हर वर्ग और उम्र के व्यक्ति को इससे जोड़ा जाएगा. हर जनपद में एलईडी के माध्यम से आमजन इस शपथ ग्रहण समारोह को दिखाया जाएगा. साथ ही समारोह में सामाजिक सरोकारों और नारी शक्ति और पूर्व सैनिकों को बुलाया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!