यूपी विधान परिषद् चुनाव :हारे हुए भाजपा विधायक दरकिनार, दूसरे दलों से आए नेताओं पर आया दुलार

लखनऊ: बीजेपी की घोषित 30 एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट में एक भी हारा हुआ विधायक शामिल नहीं है. वहीं, दूसरे दलों से आए नेताओं पर भाजपा ने जमकर दुलार उड़ेला है. कभी मायावती के खास रहे शशांक शेखर के भाई मुदित वर्मा की पत्नी को मुजफ्फरनगर सीट से टिकट दिया गया है. इसी तरह से सपा और बसपा से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को इन 30 सीटों में एडजस्ट गया है.

इस तरह से बनाए प्रत्याशी

  • सपा छोड़कर बीजेपी में आने वाले चार एमएलसी को भी टिकट दिया.
  • नरेंद्र भाटी सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.
  • सीपी चंद्र सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.
  • रमा निरंजन सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं.
  • रविशंकर सिंह पप्पू सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे.
  • उन्नाव सीट से BJP प्रत्याशी रामचन्द्र प्रधान 2013 में ही भाजपा में शामिल हुए थे.
  • बीजेपी ने 9 साल बाद रामचन्द्र प्रधान को मौका दिया है.


बीजेपी एमएलसी प्रत्याशी 30 प्रत्याशी की सूची में तीन महिलाओं को भी जगह दी गई है.

मुज़फ्फरनगर से वंदना वर्मा को प्रत्याशी बनाया है. वंदना मुदित वर्मा की पत्नी हैं. बीएसपी सरकार में कैबिनेट सचिव रहे स्वर्गीय शशांक शेखर के भाई हैं मुदित वर्मा. शशांक शेखर का प्रभाव इस कदर था कि बसपा सरकार में कैबिनेट सेक्रेटरी नाम से एक विशेष पद उत्तर प्रदेश में सृजित किया गया था.

इस पर मनोनीत आईएस के तौर पर शशांक शेखर नियुक्त थे. बसपा की सरकार में 5 साल तक उनकी तूती बोलती थी. अनेक आईएएस अफसरों की न मर्जी के बावजूद शशांक शेखर अपनी कुर्सी पर जमे हुए थे. मुख्य सचिव भी उनके सामने कमजोर हुआ करते थे.

मथुरा एटा से बीजेपी प्रत्याशी आशीष यादव पूर्व विधान परिषद सभापति रमेश यादव के बेटे

फिलहाल विधानसभा का चुनाव हारे 11 मंत्रियों में से किसी को टिकट नहीं दिया गया है. भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक अति महत्वपूर्ण बैठक में यह पहले ही तय कर लिया था कि हारे हुए विधायकों को एमएलसी का टिकट नहीं दिया जाएगा. इस निर्णय पर पार्टी कायम रही और फिलहाल 30 उम्मीदवारों में से कोई भी हारा हुआ विधायक नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!