यूपी में एआईएमआईएम सपा उम्मीदवारों की हार के लिए जिम्मेदार थी – एनसीपी

मुंबई । राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुखआरोप लगाया है कि उत्तरप्रदेश में कई सपा उम्मीदवारों की हार के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) जिम्मेदार थी, जिसने बीजेपी के लिए चुनाव जीतने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि  असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी को अपने कदमों से वास्तविक इरादों को साबित करना चाहिए। पाटिल ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी के सहयोगी एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एआईएमआईएम के औरंगाबाद से लोकसभा सदस्य इम्तियाज जलील से मुलाकात की और उनके एक करीबी रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकों में राजनीति पर चर्चा नहीं की जा सकती है।
पाटिल ने कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के कई उम्मीदवारों की हार के लिए एआईएमआईएम जिम्मेदार थी। एआईएमआईएम को यह साबित करना चाहिए कि उसे समान विचारधारा वाली पार्टी माना जा सकता है और उसे अपनी भड़काऊ भाषा छोड़ देनी चाहिए।” वह जलील के उस बयान का जवाब दे रहे थे कि एआईएमआईएम शिवसेना नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के साथ गठबंधन के लिए तैयार है, जिससे वह तीन पहियों वाले ऑटोरिक्शा से एक ‘आरामदायक कार’ बन जाएगी।
केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी सांसद रावसाहेब दानवे के इस दावे पर कि सत्तारूढ़ एमवीए के 25 विधायक चुनाव नजदीक आने पर पाला बदलने के लिए तैयार हैं, पाटिल ने कहा कि बीजेपी विधायक भी खुश हैं, क्योंकि राज्य सरकार विकास कार्यों के लिए धन मुहैया करा रही है, जबकि विधायक निधि में एक करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
राकांपा नेता और मंत्री ने कहा, ‘‘एमवीए विधायकों के पाला बदलने का कोई सवाल ही नहीं है। अगर कोई टूट होती है, तो वह फिर से विधानमंडल में नहीं दिखेगा, क्योंकि लोग उसे सबक सिखाएंगे। बीजेपी का कहना है कि 25 विधायक विधानसभा के बजट सत्र का बहिष्कार करने की योजना बना रहे थे, लेकिन (सदन से) इस्तीफा देना और फिर से जीतना आसान नहीं है।” इससे पहले दिन में टोपे ने कहा कि यदि एआईएमआईएम गठबंधन करना चाहती है, तो जलील को राकांपा के वरिष्ठ नेताओं से बात करनी चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!