MP में मारपीट के बाद कांग्रेस नेता 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

अलीराजपुर/भोपाल। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में गुरुवार को कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए. एक तरफ जहां विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया अपने समर्थकों के साथ थे, तो दूसरी ओर विधानसभा के उम्मीदवार रहे पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल के समर्थक. इस घटना को कांग्रेस ने गंभीरता से लेते हुए पटेल को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. अलीराजपुर के जोबट में आयोजित भगोरिया मेला से लौटते समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया व युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस मामले में आरोप महेश पटेल से जुड़े लोगों पर लगा, महेश पटेल विधानसभा का चुनाव लड़ चुके है और पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं. वहीं पटेल के बेटे ने भूरिया पर आरोप लगाया, दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत की.

महेश पटेल और कांतिलाल भूरिया के बीच सियासी तनातनी

विक्रांत भूरिया और महेश पटेल एक दूसरे पर हमला व मारपीट करने के आरोप लगा रहे हैं. दोनों के बीच काफी अरसे से सियासी तनातनी चल रही हैं. पटेल उप-चुनाव में हार के लिए भूरिया केा जिम्मेदार मानते रहे है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन प्रभारी) चंद्र प्रभाष शेखर ने पटेल को नोटिस जारी करते हुए कहा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को यह जानकारी प्राप्त हुई है कि आपके संरक्षण में अलीराजपुर क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ अत्यंत आपत्तिजनक व अनुचित व्यवहार किया गया है. आपका यह आचरण कांग्रेस की रीति-नीति के सर्वथा विपरीत है. इस आचरण को अनुशासनहीनता मानते हुए, आपको कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!