शाह ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद चार जवानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र दिया

जम्मू : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को घाटी में अलग-अलग आतंकवादी घटनाओं में जान गंवाने वाले चार पुलिसकर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के सुरक्षाकर्मियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. शाह शुक्रवार शाम को दो-दिवसीय दौरे पर जम्मू पहुंचे और उन्होंने तस्वीर ट्वीट की, जिसमें वह शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपते दिख रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट किया, आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के बहादुर जवानों के परिजनों को आज जम्मू पहुंचकर नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे. जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के उनके समर्पण और वीरता पर पूरे देश को गर्व है. मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटिबद्ध है. राजभवन के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने शहीद जवानों के परिजनों से संवाद भी किया. उन्होंने बताया कि शाह ने पूजा देवी को जम्मू जिला पंचायत सचिव, इफरा याकूब को उद्योग और वाणिज्य विभाग में चौकीदार, आबिद बशीर और मोहसिन मुस्ताक को जम्मू-कश्मीर पुलिस में फॉलोवर के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया.

  • आज जम्मू पहुँचकर आतंकवादी घटनाओं में शहीद हुए @JmuKmrPolice के बहादुर जवानों के परिजनों को नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।

    जम्मू-कश्मीर को सुरक्षित रखने के उनके समर्पण और वीरता पर पूरे देश को गर्व है।

    मोदी सरकार J&K के सभी पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों के कल्याण हेतु कटीबद्ध है। pic.twitter.com/6piznELO3M— Amit Shah (@AmitShah) March 18, 2022

पूजा के पति कांस्टेबल रोहित कुमार 12 जनवरी को कुलगाम जिले के सिंहपुरा-परिवान में आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. इस अभियान में पाकिस्तानी आतंकवादी बाबर मारा गया था. इफरा हेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब शाह की बेटी है. याकूब शाह की 13 अगस्त 2014 को पुलवामा जिले के गालंदर-पंपोर इलाके में पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए हमले में मौत हो गई थी, जबकि आबिद कांस्टेबल बशीर अहमद शेख के बेटे हैं, जिनकी मौत 29-30 जनवरी 2000 की दरमियानी रात गांदरबल के राबीतार ब्रिज पर पुलिस पार्टी पर हुए हमले में हो गई थी. मोहसिन फॉलोवर मुस्ताक अहमद का बेटा है. मुस्ताक की मौत 9 मई 1993, को बांदीपोरा जिले के कुनान में आतंकवादियों और बीएसएफ की गोलीबारी के दौरान हुई थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!