इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने भारी छूट पर रूस से खरीदा कच्चा तेल

देश में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर कम करने के लिये सरकार और तेल कंपनियां हर संभव कदम उठा रही हैं। सूत्रों के मुचाबिक देश की शीर्ष तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने रूस से भारी छूट के साथ कच्चे तेल की खरीद की है। सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनी ने एक ट्रेडर के माध्यम से 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है। सूत्र ने जानकारी दी कि रूस ने इस डील पर 20 से 25 डॉलर प्रति बैरल तक की छूट दी है। रूस यूक्रेन संकट  पर अमेरिका और यूरोप के द्वारा रूस पर कच्चे तेल को लेकर लगे प्रतिबंधों के बाद भारतीय तेल कंपनियों के द्वारा ये पहली खरीद है। 

देश की शीर्ष तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 30 लाख बैरल कच्चा तेल खरीदा है, जिसे रूस ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय दरों पर भारी छूट पर पेश किया था। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि आईओसी ने मई डिलीवरी के लिए यूराल क्रूड को ब्रेंट पर उस तारीख की कीमत के मुकाबले 20-25 डॉलर प्रति बैरल की छूट पर खरीदा है। दरअसल अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों ने जैसे ही मास्को पर प्रतिबंध लगाए, रूस ने भारत और अन्य बड़े आयातकों को रियायती कीमतों पर तेल और अन्य वस्तुओं की पेशकश शुरू कर दी है। इसके साथ ही रूस ने भारत को उनके तेल और गैस क्षेत्र में निवेश की भी पेशकश की है।

भारत, जो अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है, सस्ती दरों पर कहीं से भी खरीद के माध्यम से बढ़ते ऊर्जा बिल में कटौती करना चाहता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को राज्यसभा को बताया कि देश तेल की ऊंची कीमतों से सुरक्षा के लिए आवश्यक बीमा और माल ढुलाई जैसे पहलुओं पर विचार करने के बाद रियायती कीमतों पर कच्चे तेल को बेचने के रूसी प्रस्ताव का मूल्यांकन करेगा। उन्होने कहा था कि पिछले दो वर्षों में महामारी की स्थिति में और पिछले कुछ हफ्तों में रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध या सैन्य कार्रवाई के बीच, सरकार सभी विकल्पों का पता लगाएगी जो उपलब्ध हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!