एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों की पिटाई, मामले में 5 लोग गिरफ्तार, गुस्साए डॉक्टरों ने की हड़ताल पर जाने की बात

इंदौर। एमवाय अस्पताल में हुई मारपीट की यह घटना शुक्रवार की है. जहां डाक्टरों और मरीज के परिजनों के बीच जमकर विवाद हुआ था. मरीज के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों की जमकर पिटाई कर दी थी. मारपीट की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. सूचना के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची. घटना से गुस्साए डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हंगामा करने वाले 5 युवकों को हिरासत में लिया है. आरोपियों पर मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया.

आए दिन होते हैं विवाद
एमवाय अस्पताल में हुए विवाद का यह पहला मामला नहीं है. यहां अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती है. बताया गया कि मालवा मिल के बेकरी गली में रहने वाला राजा नामक युवक सीढ़ियों से गिर गया था. परिजन युवक को 2 दिन पहले एमवाय अस्पताल में भर्ती कराए थे. जहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई थी.

पीएम नहीं कराने की बात पर उपजा विवाद
परिजनों ने शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया. डॉक्टर कानूनी रूप से पीएम कराने के लिए दबाव बनाने लगे तो परिजनों और डॉक्टरों के बीच विवाद शुरू हो गया. मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और मौजूद स्टाफ की पिटाई कर दी. घटना में 5 डॉक्टर और 2 सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर को भी गंभीर चोट आई है.

डॉक्टरों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
सूचना के बाद संयोगितागंज थाना सहित 3 अन्य थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची. एडिशनल डीसीपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे. अधिकारियों ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा. आसपास पर लगे सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टरों की शिकायत पर पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में भी लिया है.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!