भोपाल में होली पर सांप्रदायिक सौहार्द्र दिखा, हुरियारों की टोली पर टोपी वाले ”रहीम” ने पानी के टैंकर से बारिश की, वीडियो वायरल

भोपाल, इन दिनों हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच जिस तरह दूरियां दिखाई जा रही हैं, मगर आज भी दोनों समुदाय के लोगों के बीच एक-दूसरे के धर्म के प्रति आदर भाव है। ऐसा ही एक नजारा आज मध्य प्रदेश के भोपाल में दिखाई दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें होली खेलने वाले हुरियारों की टीम पर पानी के टैंकर से एक मुस्लिम व्यक्ति बारिश करता दिखाई दे रहा है। 

होली पर आमतौर से देखा और सुना जाता है कि रंग डालने को लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय एक-दूसरे से भिड़ गए। मगर आज होली पर भोपाल में सोमवारा क्षेत्र में कोरोना काल के दो सालों के बाद हुरियारों ने जमकर होली खेली। पानी टैंकरों से हुरियारों की टोलियों पर पानी की बारिश की गई। सैकड़ों की संख्या में लोग पानी की होली खेलते नजर आए। इन हुरियारों को होली का आनंद दिलाने में जो लोग लगे थे, वे सभी कोई हिंदू नहीं था बल्कि उनमें कुछ मुस्लिम भी थे। 

टोपी पहने एक युवक का वीडियो वायरल हुआ
हुरियारों की मस्ती के बीच एक पानी के टैंकर के ऊपर से पाईप से एक व्यक्ति पानी की बारिश कर रहा था। यह व्यक्ति मुस्लिम था जिसने कुर्ता पायजामा और टोपी पहन रखी थी। लंबी दाढ़ी वाले इस व्यक्ति ने हुरियारों पर पानी फेंककर उनकी होली के उत्साह को बढ़ाया। उसे जिन लोगों ने देखा, सब ने उसे सराहा। इसका कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो शाम तक कई वॉट्सअप ग्रुप पर वायरल हो गया और ट्विटर पर भी इसे लोगों ने सराहा। 

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!