मई या जून में ही हो सकेंगे पंचायतों व निगम के चुनाव

भोपाल । लगातार टलते आ रहे और कोर्ट-कचहरी का भी शिकार बने पंचायतों के साथ नगरीय निकायों के चुनाव भी अब मई-जून में ही हो सकेंगे, क्योंकि राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण का जो नया कार्यक्रम घोषित किया है जिसमें परिसीमन के आधार पर मतदाता सूची बनाने को कहा है। पिछले दिनों पंचायत चुनाव ऐन वक्त पर सारी तैयारियों के बाद निरस्त करना पड़े, तो नगर निगम के चुनाव तो बीते दो सालों से ही टलते आ रहे हैं और पार्षदों-महापौर की बजाय प्रशासन द्वारा निगम चलाया जा रहा है। 23 हजार से अधिक पंचायतों और 457 नगरीय निकायों के चुनाव लम्बित पड़े हैं, जिसमें 16 नगर निगम भी शामिल है। इंदौर नगर निगम भी इनमें से एक है, जहां पर दो सालों से प्रशासक राज ही चल रहा है। हालांकि इससे नेतागिरी और दखल भी कम है। नतीजतन निर्णय भी फटाफट हो रहे हैं और स्वच्छता सहित कई मामलों में नगर निगम ने अपनी एक अलग साख बनाते हुए कई उपलब्धियां भी हासिल कर ली है।

सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी की भी आखिरकार हो गई नियुक्ति
लम्बे समय से खाली पड़े मध्यप्रदेश राज्य सहकारी प्राधिकरण के चेयरमैन के पद पर आखिरकार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एमबी ओझा की नियुक्ति कर दी गई है, जो कि मुख्यमंत्री के विश्वसनीय अधिकारियों में गिने जाते हैं। दरअसल पिछले दिनों सेवानिवृत्त हुए सहकारिता आयुक्त नरेश पाल और पूर्व आयुक्त आबकारी रजनीश श्रीवास्तव भी इस दौड़ में शामिल थे। मगर सहकारिता विभाग में रहते हुए दागी गृह निर्माण संस्थाओं पर प्रभावी कार्रवाई ना करने और कई भूमाफियाओं को बचाने के आरोप भी पूर्व सहकारिता आयुक्त पाल पर लगे, जिसके चलते उनका नाम चेयरमैन की दौड़ से कट गया। अब तीन हजार सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!