कांग्रेस के घर चलो अभियान का भाजपा ने ढूंढ़ा काट

भोपाल । कांग्रेस के घर चलो-घर-घर चलो अभियान की काट भाजपा ने ढूंढ़ ली है। उसने उसके जवाब में हर घर भगवा, घर-घर भगवा अभियान शुरू कर दिया है। ये दरअसल विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी है। इसमें हर घर पर भगवा झंडा लगाया जाएगा। चार राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा ने अब मप्र में मिशन 2023 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक नया अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा ने हर घर भगवा, घर-घर भगवा अभियान की शुरुआत खजराना गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कर दी है। इसे कांग्रेस के घर चलो घर घर चलो अभियान का जबाव माना जा रहा है।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अभी डेढ़ साल का वक्त है। लेकिन यहां दोनों ही दलों कांग्रेस और भाजपा की चुनावी तैयारियां जमीन पर दिखने लगी हैं। कांग्रेस ने अपने मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए घर चलो घर घर चलो अभियान चलाकर पार्टी का झंडा और स्टीकर लोगों के घरों पर लगाए। भाजपा ने भी अब हर घर भगवा घर घर भगवा अभियान की शुरूआत आज से कर दी है। प्रतिस्पर्धा इतनी कि कांग्रेस ने भी अपने अभियान की शुरूआत खजराना गणेश मंदिर से की थी तो भाजपा ने भी खजराना गणेश मंदिर से ही अभियान शुरू किया।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक भगवा
इस अभियान की कमान ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नानूराम कुमावत संभाले हुए हैं। हालांकि वो इसे संस्था पुरूषार्थ का आयोजन बता रहे हैं। इस अभियान के तहत हर मंदिर और हर घर पर भगवा ध्वज लगाया जा रहा है। इसमें धार्मिक, सामाजिक और स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जा रहा है। संस्था के प्रमुख नानूराम कुमावत का कहना है। हमारी सनातन संस्कृति में भगवा ध्वज को शुभ चिन्ह माना जाता है। रामायण से लेकर महाभारत तक हमारी हिंदू संस्कृति इसी ध्वज के नीचे फली फूली है। इसी संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए हम लोग हर घर में भगवा ध्वज लगा रहे हैं इंदौर से शुरू हुआ ये अभियान पूरे देश में जाएगा। जितेन्द्रनाथ का कहना है भगवा भगवान का प्रतीक है। हिंदू संस्कृति और संस्कार हर घर में रहे इसलिए भगवा ध्वज को हर घर में पहुंचाया जा रहा है। जब तक कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर घर में भगवा लहराएगा,तब तक भारत भी अजेय रहेगा।
कांग्रेस फहराएगी तिरंगा
हर घर भगवा घर घर भगवा अभियान 2 अप्रैल गुढ़ी पड़वा तक चलाया जाएगा। उस दिन घर-घर उगते सूर्य को अध्र्य देकर नववर्ष के बधाई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के अलावा गरबा मंडल, भजन मंडल, सुंदरकांड गायन मंडली, रहवासी संगठन शामिल होंगे। कांग्रेस भी इसी तर्ज पर हर घर तिरंगा लहराने के अभियान की प्लानिंग कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!