इंदौर में इस बार भव्य होगा गेर का आयोजन

इंदौर। शहर में गेर का आयोजन इस बार भव्य तरीके से होगा. रंग पंचमी के दिन निकाले जाने वाले गैर के आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. इस बार 200 सीसीटीवी कैमरे 500 दूरबीन और 20 ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी, ताकि आयोजन में कोई भी विघ्न ना हो सके. कोरोना के चलते पिछले 2 साल से इंदौर की प्रसिद्ध गेर नहीं निकल पा रही थी. इस बार कोरोना नियंत्रण में है इसलिए इंदौर जिला प्रशासन और राज्य सरकार ने आयोजन को परंपरागत एवं भव्य रूप देने की तैयारी की है.

क्यों निकाली जाती है गैर ?
मालवा अंचल में रंगपंचमी के दिन परंपरागत गेर निकाले जाने का इतिहास रहा है. यह इंदौर के अलावा देवास, उज्जैन, ग्वालियर, भोपाल, सागर, सतना, रीवा आदि जगह पर भी निकाली जा रही है. माना जाता है कि इसे निकालने की परंपरा ब्रज की होली से शुरू हुई है, हालांकि इसकी शुरुआत होलकर राजवंश के लोगों द्वारा की गई थी. जिसमें राज परिवार के लोग जुलूस की शक्ल में भ्रमण करते हुए लोगों के साथ होली खेलते थे. यह परंपरा शहर के नागरिकों द्वारा निभाई जाती है. इंदौर के टोरी कॉर्नर से जुलूस की शक्ल में एक दूसरे पर रंग डालते हुए गेर निकालते हैं, जो शहर के राजवाड़ा तक पहुंचती है.

3000 पुलिस जवान तैनात
इस बार गेर आयोजन को लेकर पुलिस ने कड़े इंतेजाम किये हैं. यात्रा मार्ग में करीब 3000 पुलिस जवान तैनात होंगे. पूरे आयोजन को 200 सीसी टीवी कैमरे से रिकॉर्ड किए जाएगा. वहीं हर प्रकार की घटना पर नजर रखने के लिए 500 दूरबीन लगाए जाएंगे. आयोजन की सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर ही एक कंट्रोल रूम रहेगा जिसके जरिए पूरे आयोजन पर पुलिस की निगरानी हो सकेगी.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!