जबलपुर: काली कमाई के ‘कुबेर’ निकले मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर दंपत्ति, EOW की छापेमारी में खुलासा

जबलपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बुधवार सुबह मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक दंपत्ति के घर पर छापा मारते हुए करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया. EOW की इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज सहित अन्य विभागों में हड़कंप मचा हुआ है.

Action of Jabalpur EOW

मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक के घर ईओडब्ल्यू का छापा

3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा
मध्य प्रदेश में करोड़पति कर्मचारियों का मिलना लगातार जारी है. ईओडब्ल्यू लगातार छापामार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ अशोक साहू के घर पर दबिश दी. अशोक साहू और उनकी पत्नी प्राध्यापक तृप्ति गुप्ता पर आय से अधिक संपत्ति मामले में यह कार्रवाई हुई है. अभी तक कि जांच में 3 करोड़ 15 लाख 13 हजार रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है. जबकि इसी अवधि में उन्होंने कुल 5 करोड़ 44 लाख 22 हजार 521 रुपए की संपत्ति अर्जित और व्यय की है.

EOW raid found more than 3 crore assets

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Action of Jabalpur EOW

मेडिकल कॉलेज में पदस्थ प्राध्यापक के घर ईओडब्ल्यू का छापा

72 फीसदी से अधिक संपत्ति अवैध तरीके से कमाई
ईओडब्ल्यू एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने 72 फीसदी से अधिक संपत्ति अवैध तरह से अर्जित और व्यय की है, जिसके चलते अशोक साहू और तृप्ति गुप्ता पर केस दर्ज किया गया है. अब तक की मिली संपत्ति में LIC में निवेश 5 लाख 68 हजार 256 रुपए का, जबलपुर में कई जगह भूखंड जिनकी कीमत 1 करोड़ 56 लाख 90 हजार 944 रुपए है, उन पर भवन निर्माण का खर्च 2 करोड़ 34 लाख 53 हजार 208 रुपए है. माना जा रहा है कि अशोक साहू के पास से अभी और खुलासे हो सकते हैं.

EOW raid found more than 3 crore assets

ईओडब्ल्यू की टीम ने बुधवार सुबह मारी रेड

  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    रेलवे स्टेशन पर पेट्रोल टैंकर में लगी भीषण आग, कई ट्रेनों को बीच में ही रोका गया, घर छोड़कर भागे लोग 

    मध्य प्रदेश के जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन पर खड़े पेट्रोल से भरे दो रेलवे टैंकरों में भीषण…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!