भोपाल में छिपे 6 संदिग्ध आतंकियों को ATS ने किया गिरफ्तार, सहारनपुर के देवबंद से जुड़े हैं तार

भोपाल। मध्यप्रदेश एटीएस ने पुराने शहर के इलाके से करीब आधा दर्जन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एमपी एटीएस ने यह कार्रवाई एक दिन पहले सहारनपुर के देवबंद के खानकाह रोड स्थित दारुल उलूम चौक पर बने एक हॉस्टल से पकड़े गए तीन संदिग्धों से पूछताछ के बाद की है. मध्यप्रदेश एटीएस ने आतंकियों के पास से करीब एक दर्जन लैपटॉप और धार्मिक साहित्य बरामद किया है. आतंकी यहां किराए का मकान लेकर रह रहे थे. पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है. भोपाल एटीएस ने यह कार्रवाई भोपाल के ऐशबाग, निशातपुरा और अशोकागार्डन इलाके में की है.

रात तीन बजे घुसी पुलिस, गोली मारकर तोड़ा दरवाजा
ऐशबाग इलाके में देर रात पुलिस के करीबन 50 हथियार बंद पुलिसकर्मी ऐशबाग स्थित एक मकान के पास पहुंचे. उन्होंने गोली चलाकर मकान का दरवाजा तोड़ा. इसके बाद मकान के एक कमरे में रह रहे दो युवकों को दबोच लिया. पुलिस ने कमरे से धार्मिक साहित्य और लैपटॉप बरामद किया है. यह कार्रवाई एमपी एटीएस ने की है. एटीएस ने भोपाल के निशातपुरा इलाके के एक मकान से चार और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से भी कई लैपटॉप और धार्मिक साहित्य बरामद किए हैं.

नौकरी की तलाश का दिया बहाना
ऐशबाग इलाके में किराए पर रहने वाले एक युवक अपना नाम अहमद और दूसरा मौलाना बताता था. मकान मालकिन बुजुर्ग नायाब के मुताबिक, उनके यहां एक लड़का कम्प्यूटर सुधारने आता था. उसके कहने पर ही उसने दोनों युवकों को किराए पर कमरा दिया था. वे बार-बार उससे उसका आधार कार्ड मांगती रहीं, लेकिन वे हमेशा टाल जाते थे. पिछले दिनों जब फिर आधार कार्ड के लिए कहा गया, तो उसने कहा कि कुछ दिन में हम कमरा खाली करने वाले हैं. सोचा कि अब क्या आधार कार्ड लेना ?

अब तो वे मकान ही खाली करने वाले हैं. देर रात तेज आवाज आने के बाद उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो बाहर खूब सारी पुलिस दिखाई दी. हालांकि भोपाल पुलिस के अधिकारी और पीएचक्यू के जुड़े तमाम अधिकारी फिलहाल इसको लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. मध्यप्रदेश एटीएस के अधिकारी भी फिलहाल इसको लेकर चुप्पी साधे हुए हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!