5 राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले नड्डा ने लिया महाकाल का आशीर्वाद, कहा- भाजपा बनाएगी सरकार

उज्जैन। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब के नतीजे आने वाले हैं. इसे लेकर मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उज्जैन बाबा महाकाल के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया. नड्डा दोपहर करीब 2:10 बजे वहां पहुंचे. महाकाल के दरबार में वह करीब एक घंटा रुके थे. देवास में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में उन्होंने कमलनाथ सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने एमपी की महिलाओं का हक छीना है.

21 पुरोहितों से कराया मंगल वाचन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बाबा को गंगाजल व फूल अर्पित कर शिव परिवार को वस्त्र धारण करवाये. इसके बाद नंदी हॉल में नंदी को दुपट्टा भेंट कर देश व परिवार के लिए मंगलकामनाएं कीं. उन्होंने ॐ नमः शिवाय का जप भी किया. इसके साथ ही नंदी हॉल में 16 पुजारी और 21 पुरोहितों के माध्यम से मंगल वाचन करवाया गया.

मंदिर समिति ने किया जेपी नड्डा का सम्मान
बाबा महाकाल के दरबार में जेपी नड्डा के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी थे. दोनों को मंदिर समिति ने शॉल, श्रीफल व मंदिर की प्रतिमा भेंट कर सम्मान किया. नड्डा व सीएम के साथ दोनों का परिवार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री उषा ठाकुर व अन्य कई मंत्री नेता मौजूद रहे.

बाबा के दर्शन कर मन प्रसन्ना हो गया: जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. मंदिर के समस्त पुजारियों ने अच्छे से पूजन अभिषेक करवाया. मन प्रसन्न हो गया. मंदिर में सिर्फ धर्म की बात कर पाऊंगा, राजनीतिक नहीं. विश्व मे शांति बनी रहे. उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल से मेरी मंगलकामनाएं हैं कि देश का दिन प्रतिदिन विकास होता रहे और सब सुखी रहें.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह करीब 11 बजे इंदौर पहुंचे थे. इसके बाद सड़क मार्ग से उज्जैन पहुंचे. बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लेने के बाद उन्होंने महाकाल मंदिर विस्तारीकरण के चल रहे कार्यों की समीक्षा की. उज्जैन के बाद वह देवास के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए.

देवास में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में हुए शामिल
देवास में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महिला सशक्तिकरण क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में शामिल हुए. मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जो अद्भुत प्रयास किए जा रहे हैं. यह प्रशंसनीय है. मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी टीम को बधाई देता हूं. महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर परिवार ही नहीं समाज को भी मजबूत बनाएंगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से देश में स्व सहायता समूह से 8 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं.

मंच से कमलनाथ को घेरा
इस दौरान जेपी नड्डा ने कमलनाथ और कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं का हक छीन कर पोषण आहार को ठेकेदारों के हाथों में सौंप दिया था. जब फिर से शिवराज सिंह सरकार आई. तब महिला हितेषी शिवराज सरकार ने वापस ठेकेदारों से छीन कर. पोषण आहार संयंत्र का काम. सीधे महिलाओं को सौंप कर महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल दी है.

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!